
Facebook का कैमरे और स्पीकर्स वाला AI चश्मा हिट, बिके 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स
AajTak
Meta Ray-Ban Glass काफी पॉपुलर हो रहा है. साल 2024 में कंपनी ने इसकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेचा है. इसकी जानकारी खुद मेटा CEO मार्क जकरबर्ग ने दी है. इतना ही नहीं कंपनी ने इस साल यानी 2025 में 50 लाख यूनिट्स को बेचने का टार्गेट भी रखा है. ध्यान देने वाली बात ये है कि मेटा ग्लास अभी चुनिंदा देशों में ही लॉन्च किया गया है.
Meta CEO मार्क जकरबर्ग ने कंपनी के Ray-Ban स्मार्ट ग्लास की सेल्स की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि साल 2024 में कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेचा है. कंपनी के लिए ये एक बड़ी सफलता है क्योंकि भारत समेत कई रीजन में अभी इसे लॉन्च ही नहीं किया गया है.
मार्क जकरबर्ग ने इस साल यानी 2025 के लिए भी टार्गेट तय कर लिया है. उन्होंने अपने स्टॉफ से पूछा कि क्या हम 2025 में 50 लाख यूनिट्स बेच सकते हैं. मार्क ने कहा, 'मैं समझता हूं हमारे लिए एक सवाल ये है कि क्या हम इस साल 10 लाख से 20 लाख की सेल करेंगे. क्या हम 10 लाख से 50 लाख पहुंच सकते हैं?'
कंपनी ने इस स्मार्ट ग्लास को 2023 में पहली बार लॉन्च किया था. लॉन्च के बाद इसमें लगातार नए फीचर्स अपडेट्स के जरिए जोड़े गए हैं. ये ग्लास मल्टीमॉडल AI के साथ आता है, जो आप क्या देख रहे हैं, सुन रहे हैं और पढ़ रहे हैं, सब कुछ प्रॉसेस करता है. इसमें लाइव AI ट्रांसलेशन की सुविधा भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: Meta का बड़ा फैसला, जल्द नजर आएंगे Ads, इस ऐप से शुरुआत
जकरबर्ग ने कहा, 'हमने कैटेगरी को इन्वेंट किया है और हमारा कंपटीशन अब तक सामने नहीं आया है.' कंपनी जल्द ही इस सेगमेंट में अपना नया प्रोडक्ट भी लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी साल 2025 में नए स्मार्ट ग्लास को लॉन्च कर सकती है, जिसमें कई नए फीचर्स दिए जाएंगे.
साथ ही कंपनी नए रीजन में भी अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी. अभी भारत में ही मेटा ग्लास उपलब्ध नहीं है. इसमें कैमरा लगा हुआ है, जो आपके लिए लाइव वीडियो तैयार कर सकता है. इसके अलावा आप इस ग्लास को ब्लूटूथ से कनेक्ट करके कॉलिंग और दूसरे काम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








