
Explosion in Kabul: धमाके से दहला अफगानिस्तान, काबुल की मस्जिद में ब्लास्ट से अबतक 50 मौतें
AajTak
Explosion in Kabul: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की सुन्नी मस्जिद में धमाका हुआ. एजेंसी के मुताबिक इस हमले में तालिबान ने 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की बात कही है.
अफगानिस्तान में मस्जिदों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. राजधानी काबुल की मस्जिद में शुक्रवार शाम जोरदार धमाका हुआ था. एजेंसी के मुताबिक अब तक इस ब्लास्ट में 50 लोगों की मौत हो चुकी है. हमले के बारे में तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि ब्लास्ट काबुल की एक सुन्नी मस्जिद में हुआ है.
तालिबान के मुताबिक, हमले में मरने वाले लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने आए थे. घटना में 20 लोग बुरी तरह से जख्मी भी हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें कि इससे पहले 21 अप्रैल को अफगानिस्तान में एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ था. इसमें 5 लोगों की मौत हुई थी और 65 लोग घायल हुए थे. धमाके की जिम्मेदाही आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी. इससे पहले 19 अप्रैल को काबुल के पास ही एक स्कूल में धमाका हुआ था, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और वहीं दर्जन भर लोग घायल हुए थे. धमाका काबुल के पास अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुआ था.
अफगानिस्तान में कब-कब हुए धमाके
तालिबानी कब्जे के बाद काबुल एयरपोर्ट के पास हुए थे धमाके
बता दें कि अफगानिस्तान में इस वक्त तालिबान का शासन है. तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास तीन धमाके हुए थे. इन धमाकों में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. 120 से अधिक लोग घायल हुए थे. मरने वालों में 13 अमेरिकी कमांडो भी थे. एक धमाका एयरपोर्ट के अब्बे गेट पर हुआ था, जबकि दूसरा एयरपोर्ट के पास बने बैरन होटल के नजदीक हुआ था. इसी होटल में ब्रिटेन के सैनिक ठहरे हुए थे.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







