
अमेरिका से अलग राह पर कनाडा! चीन से कर ली ट्रेड डील, इस प्रोडक्ट से हटा देगा 100 फीसदी टैरिफ
AajTak
पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में कनाडा ने अमेरिका के साथ कदम मिलाते हुए चीन से आने वाली इलेक्ट्रिक कारों पर 100 फीसदी और स्टील व एल्युमिनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था. अब कनाडा के वर्तमान पीएम ने चीन के साथ ट्रेड डील की है.
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की चीन यात्रा ने वैश्विक व्यापार राजनीति में एक बड़ा उलटफेर कर दिया है. अमेरिका की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति से हटकर कनाडा ने चीन के साथ एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया है. इसके तहत कनाडा ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) पर लगे भारी टैरिफ को कम करने का फैसला किया है, जिसके बदले में चीन कनाडाई कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क घटाएगा.
दरअसल, कनाडा ने अमेरिका से अलग रुख अपनाते हुए चीन की इलेक्ट्रिक कारों (EVs) पर लगाए गए 100 फीसदी आयात शुल्क में कटौती पर सहमति जता दी है. इसके बदले चीन कनाडा के कृषि उत्पादों खासकर कैनोला बीज पर अपने भारी टैरिफ कम करेगा. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को दो दिनों की बीजिंग यात्रा के बाद इस समझौते की घोषणा की.
49 हजार कार कनाडा भेज सकेगा चीन
न्यूज एजेंसी के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्नी ने बताया कि शुरुआती तौर पर चीन से कनाडा आने वाली इलेक्ट्रिक कारों की संख्या पर 49,000 वाहनों की सीमा तय की जाएगी, जिसे अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 70,000 किया जाएगा. वहीं, चीन कनाडा के प्रमुख कृषि निर्यात कैनोला बीज पर लगाए गए करीब 84 फीसदी शुल्क को घटाकर लगभग 15 फीसदी करेगा.
बीजिंग के एक पार्क में पत्रकारों से बात करते हुए कार्नी ने कहा, “ये दो दिन ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी रहे. हमें यह समझना होगा कि कनाडा और अन्य देशों के बीच क्या अंतर हैं और जहां हमारी सोच मिलती है, वहां मिलकर काम करना होगा.”
वैश्विक शासन व्यवस्था पर जोर

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.







