
Explained: अफगानिस्तान में यूएस का सबसे लंबा युद्ध, जानें अमेरिका ने जान-माल की कितनी बड़ी कीमत चुकाई
ABP News
इस युद्ध की अमेरिका को बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी. यह सच है कि अफगानिस्तान में अमेरिका ने तालिबान पर लगाम लगा दी थी लेकिन इसके लिए उसे भारी मात्रा में जान और माल का नुकसान सहना पड़ा.
नई दिल्ली: अमेरिका ने 20 साल पहले अफगानिस्तान को तालिबान के चंगुल से आजाद करने के लिए हमला किया था. लेकिन 20 साल बाद अफगानिस्तान को तालिबान के हाथों में सौंपकर अमेरिका चला गया है. और अमेरिका के उस आखिरी हवाई जहाज की तस्वीर को अपने फोन में तालिबानी आतंकी कैद करते रहे. वैसे तो अमेरिका ने ही अफगानिस्तान छोड़ने के लिए आज की तारीख यानी 31 अगस्त तय की थी. लेकिन इससे एक दिन पहले ही अमेरिका ने अफगानिस्तान छोड़ दिया. काबुल एयरपोर्ट से अमेरिका का आखिरी सी-17 कार्गो एयरक्राफ्ट उड़ा और अफगानिस्तान पर अमेरिका का 20 साल का कब्जा खत्म हो गया.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












