
Exit Poll Results 2022 Live Updates: दिल्ली में 'झाड़ू', हिमाचल में 'हाथ', गुजरात फिर बीजेपी के साथ
AajTak
चुनावों के बाद और नतीजों से पहले सबसे सटीक एग्जिट पोल सिर्फ आजतक पर पढ़ सकते हैं. आजतक ने इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के साथ एक एग्जिट पोल किया है. इसके मुताबिक गुजरात में भाजपा जीत सकती है. तो वहीं हिमाचल में कांग्रेस जीत सकती है. इसके अलावा दिल्ली में MCD चुनावों में AAP जीतने जा रही है. भाजपा अपने 15 साल पुराने शासन से बाहर होने वाली है.
देश में चुनाव खत्म होने के बाद अब बारी है नतीजों की. गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को नतीजे आने हैं. तो वहीं दिल्ली की MCD में 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे. गुजरात में 183 सदस्यीय सीटों पर मतदान हुआ है तो हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर वोटिंग हुई है. इसके अलावा दिल्ली के MCD चुनावों में 250 वार्ड में वोटिंग हुई है. आइए आपको बताते हैं सबसे सटीक एग्जिट पोल...
गुजरात में फिर से जीत रही भाजपा
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक गुजरात में फिर से भाजपा के जीतने का अनुमान है. भाजपा को राज्य में 131-151 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 16-30 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं आम आदमी पार्टी को 9-27 सीटें मिल सकती हैं. गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा को 46 फीसदी, कांग्रेस को 26 फीसदी, तो आम आदमी पार्टी को 20 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वहीं एग्जिट पोल के मुताबिक अन्य दलों को 8 फीसदी सीटें मिलने का अनुमान है.
इनमें सौराष्ट्र और कच्छ की 54 सीटों में भाजपा को 42 सीटें, कांग्रेस को 8 सीटें, आप को 3 सीटें तो अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं उत्तरी गुजरात की 28 सीटों में से 27 पर भाजपा के जीतने का अनुमान है. इसके अलावा 8 सीटों पर कांग्रेस तो AAP को 2 सीटों मिलने का अनुमान है. साथ ही 1 सीट अन्य के खाते में जा सकती है. इसके अलावा सेंट्रल गुजरात की 65 सीटों में से भाजपा के खाते में 52 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस को 5 सीटें मिल सकती हैं, तो 7 पर आम आदमी पार्टी जीत सकती है. इसके अलावा सेंट्रल गुजरात की 65 सीटों में से 1 सीट अन्य के खाते में जा सकती है. साथ ही साउथ गुजरात की 35 सीटों में से 29 पर भाजपा के जीतने का अनुमान है. इसके अलावा 2 पर कांग्रेस जीत सकती है तो वहीं 3 सीटें आप के और 1 सीट अन्य के खाते में जा सकती है.
हिमाचल में सत्ता परिवर्तन की लहर!
हिमाचल प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 24-34 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती हैं. साथ ही इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी का हिमाचल में खाता तक खुलता नहीं दिख रहा. वहीं अन्य को 4-8 सीटें मिल रही हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











