
Exit Poll: महिलाएं, मुस्लिम, युवा... जम्मू-कश्मीर में किस वर्ग ने किस पार्टी को दिए 'छप्पर फाड़कर' वोट
AajTak
केंद्र शासित प्रदेश के दो प्रमुख क्षेत्रों- जम्मू और कश्मीर वैली हैं. आजतक और सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू क्षेत्र में भाजपा ने सभी आयु वर्गों, शिक्षा स्तरों, आय वर्गों और सामाजिक समूहों में अच्छा प्रदर्शन किया. विशेष रूप से, हिंदुओं, अनुसूचित जाति/जनजाति समुदायों और उच्च आय/शिक्षा वर्गों में भाजपा को अधिक समर्थन मिला. वहीं कश्मीर क्षेत्र में भाजपा को बहुत कम समर्थन मिला. उच्च शिक्षा, आय वर्गों, और सुन्नी मुसलमानों ने INDIA ब्लॉक को अधिक समर्थन दिया.
जम्मू-कश्मीर में 10 वर्षों बाद हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं. ये चुनाव सिर्फ राज्य की राजनीति ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है. लोगों की उम्मीदें, अलग-अलग दलों के मुद्दे, और नई संभावनाओं के बीच, एग्जिट पोल भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. इस बार कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस INDIA गठबंधन के तहत मैदान में है तो वहीं बीजेपी और पीडीपी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. 90 सीटों के चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होने हैं, लेकिन इससे पहले जम्मू-कश्मीर का एग्जिट पोल आ गए हैं.
केंद्र शासित प्रदेश के दो प्रमुख क्षेत्रों- जम्मू और कश्मीर वैली हैं. आजतक और सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू क्षेत्र में भाजपा ने सभी आयु वर्गों, शिक्षा स्तरों, आय वर्गों और सामाजिक समूहों में अच्छा प्रदर्शन किया. विशेष रूप से, हिंदुओं, अनुसूचित जाति/जनजाति समुदायों और उच्च आय/शिक्षा वर्गों में भाजपा को अधिक समर्थन मिला. वहीं कश्मीर क्षेत्र में भाजपा को बहुत कम समर्थन मिला. उच्च शिक्षा, आय वर्गों, और सुन्नी मुसलमानों ने INDIA ब्लॉक को अधिक समर्थन दिया.
जम्मू क्षेत्र में किस पार्टी को मिल रहा किस वर्ग का वोट (43 सीटें)
पुरुष मतदाता: एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं में से 41.5 प्रतिशत ने बीजेपी को वोट दिया, जबकि 36.3 प्रतिशत ने INDIA ब्लॉक को समर्थन दिया. पीडीपी को 4.3 प्रतिशत पुरुषों ने वोट दिया, जबकि 17.9 प्रतिशत पुरुषों ने अन्य के लिए मतदान किया.महिला मतदाता: भाजपा को 41 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट दिया. वहीं INDIA ब्लॉक को 36.5 प्रतिशत वोट मिले. 4.6 प्रतिशत महिलाओं ने पीडीपी और 17.9 प्रतिशत महिलाओं ने अन्य के लिए मतदान किया. यह दर्शाता है कि जम्मू में बीजेपी को मजबूत समर्थन मिला, जबकि INDIA ब्लॉक को भी लगभग समान समर्थन प्राप्त हुआ.
आयु वर्ग: उम्र के लिहाज से मतदाताओं की बात करें तो जम्मू क्षेत्र में 18-24 वर्ष से लेकर 55+ वर्ष तक के सभी आयु वर्गों में बीजेपी को लगभग 35-45 प्रतिशत वोट मिले.
-18 से 24 वर्ष: 34.7 प्रतिशत वोटर्स ने बीजेपी को, 36.8 प्रतिशत ने INDIA ब्लॉक को, 5.3 प्रतिशत ने पीडीपी और 23.2 प्रतिशत ने अन्य को वोट दिया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







