Exclusive: LAC पर चीन की बढ़ती हलचल पर बोले सेना प्रमुख जनरल नरवणे, 'इस बार वे हमें नहीं चौंका सकते'
AajTak
कहा गया है कि चीनी सेना ने हॉट स्प्रिंग्स एरिया और लद्दाख के गोगरा एरिया में कुछ बदलाव किए हैं. अब इन मुद्दों पर सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने आजतक से खास बातचीत की है.
भारत और चीन के बीच तनातनी का दौर जारी है. बातचीत के जरिए एलएसी पर तनाव कम करने का प्रयास जरूर रहा है, लेकिन अभी भी चीन की हलचल जारी है. हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि चीन ने लद्दाख के पास अपने प्रशिक्षण क्षेत्रों में भारी संख्या में सैनिकों को तैनात किया है. वहीं ये भी कहा गया है कि चीनी सेना ने हॉट स्प्रिंग्स एरिया और लद्दाख के गोगरा एरिया में कुछ बदलाव किए हैं. अब इन मुद्दों पर सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने आजतक से खास बातचीत की है. जनरल नरवणे की तरफ से साफ कर दिया गया है कि कोरोना काल में भी एलओसी और एलएसी दोनों ही सरहद पर सेना की तैयारी में कोई कमी नहीं आई है. उन्होंने कहा है कि चीनी सेना हर साल की तरह अपने ट्रेनिंग एरिया में आई है. चीन की हर हरकत पर हमारी पूरी तरह से नज़र है. चीनी सेना ने डिसिंगेजमेंट का पालन किया है. इस बार वे हमें नहीं चौंका सकते हैं. सैन्य तैयारियों को लेकर भी सेना प्रमुख की तरफ से आश्वासन दिया गया है. उन्होंने कहा है कि कोविड की वजह से हमारी सैन्य तैयारियां प्रभावित नहीं हुईं. एलओसी और एलएसी दोनों ही सरहद पर हमारी तैयारी में कोई कमी नहीं है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











