
Exclusive: BJP ने 'तारक मेहता...' के किरदारों के जरिए किया पार्टी का प्रचार, प्रोड्यूसर बोले- ये गलत नहीं
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने आइकॉनिक कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किरदारों का इस्तेमाल अपनी एक पोस्ट में किया है. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. अब पोस्ट पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने अपना रिएक्शन दिया है. इसे लेकर आजतक से असित मोदी ने एक्सक्लूसिव बातचीत की.
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हलचल मचा दी है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि पार्टी ने कैसे बीते सालों में जनता के लिए काम किया है. इस बात को जाहिर करने के लिए पार्टी ने आइकॉनिक कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किरदारों का इस्तेमाल किया.
इस मजेदार तरीके को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं. तो वहीं बहुत-से यूजर्स का कहना ये भी है कि इससे वोटर्स प्रभावित होंगे, ऐसे में ये पोस्ट मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ रहा है.
क्या बोले प्रोड्यूसर असित मोदी?
शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी ने इस बारे में इंडिया टुडे/आजतक से बात की. इस एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे इस पोस्ट के बारे में कुछ वक्त पहले पता चला था. मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक है. ये अच्छी सोच के साथ बनाई गई पोस्ट है और किसी को भी पार्टी के लिए वोट करने के लिए प्रभावित नहीं करती है. पोस्ट में ही पहले से सवाल किया गया है, 'अगर ऐसा हो तो?'. इसे काल्पनिक स्थितियों का इस्तेमाल कर बनाया गया है. तो मुझे इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आ रहा.'
किसी और को भी करने देंगे ऐसा?
ये पहली बार नहीं है जब जनता ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को भाजपा से जुड़े देखा है. इससे पहले शो के मेकर्स ने 'स्वच्छ भारत मिशन' का प्रचार करने का ऐलान किया था. साल 2019 में शो ने अपने प्लॉट के जरिए वोट डाले की बात का भी प्रचार किया था. ऐसे में हमने असित मोदी से पूछा कि अगर कोई दूसरी राजनैतिक पार्टी खुद का प्रचार करने के लिए उनके शो के किरदारों का इस्तेमाल करेगी तो क्या उन्हें इससे आपत्ति नहीं होगी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










