
Exclusive: 3 मई को आतंकियों की PoK में रैली, 4 मई को कश्मीर में IAF के काफिले पर हमला
AajTak
4 मई शनिवार को कश्मीर में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमले से पहले PoK में आतंकियों के एक सभा हुई थी, जिसमें आईएसआई अधिकारी और पाकिस्तानी सेना के जवान भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान कश्मीर में होने वाले चुनाव के दौरान बड़े आतंकी हमले करने की फिराक में है और इसी लिए आतंकियों की सभा बुलाई थी.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमले से पहले 3 मई शुक्रवार को पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के एक बड़ी सभा हुई थी. इस सभा में पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे गए आतंकी अब्दुल वहाब और सनम जफर को पोस्टर ब्वॉय बनाया गया था. PoK में हुई इस रैली के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ चुकी हैं.
IAF के काफिले पर हुए हमले से पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हुई रैली में ISI ने भारत के खिलाफ एक बार फिर अपनी जिहाद मशीनरी को चालू करने के संकेत दिए हैं. शुक्रवार को पीओके के रावलाकोट में खाइगल गांव में पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ISI की मौजूदगी में एक सभा (इजलास) का आयोजन किया गया था.
'कश्मीर में बड़े हमले की फिराक में है ISI'
सूत्रों के मुताबिक, इलेक्शन के दौरान ISI कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला करवाने के फिराक में है. आईएसआई की इस सभा में कश्मीर में मारे गए आतंकी अब्दुल वहाब के वारिसी खत पढ़कर युवाओं को भारत के खिलाफ जिहाद करने का आह्वान किया गया. रैली में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के अलावा JKLF (Jammu Kashmir Liberation Front) से जुड़े आतंकी भी मौजूद थे. सैकड़ों की संख्या में आए लोगों को जिहाद के लिए खड़े होने के लिए आह्वान किया और रैली में भारत के खिलाफ कश्मीर में और बड़े हमले करने का ऐलान किया है.
विधानसभा चुनाव पर है नजर
जानकारी के अनुसार, इस इजलास में 300-400 के बीच स्थानीय लोग मौजूद थे. रैली के दौरान पाकिस्तानी सेना की यूनिट FC (Frontier Corps) के हथियारबंद जवान मंच और सभा में आये लोगों की सुरक्षा कर रहे थे. इसके अलावा सुरक्षा के लिए KPK Police भी मौजूद थी. ISI पीओके में अपने जिहादी तंजीमों को दुबारा खड़ा कर रहा है. साथ ही आईएसआई की नजर कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







