
Exclusive: हरियाणा से दिल्ली में पहुंचते ही क्यों सूख गई यमुना नदी, कैसे खत्म होगा जल संकट?
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक पहचान यमुना नदी की वजह से है. अतीत में जब इस नदी के किनारे दिल्ली शहर बसा होगा, तब यह नदी बहती नजर आ रही होगी. अब दिल्ली तक पहुंचते-पहुंचते यमुना नदी सूख गई है, जो राजधानी में जल संकट की वजह भी बन रही है.
दिल्ली शहर यूं तो यमुना नदी के किनारे बसा था लेकिन आज यमुना नदी की एक भयानक तस्वीर सामने आई है. दिल्ली पहुंचते ही यमुना नदी सूख गई है. 55 साल बाद यमुना नदी का ऐसा नजारा चौंकाने वाला है. सूखी यमुना नदी पर जब 'आजतक' की टीम पहुंची, तो आसपास के लोगों ने बताया कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा. महज, पिछले एक हफ्ते तक जिस जगह (रिवर बेड) 8 से 9 फीट की ऊंचाई तक यमुना नदी बह रही थी, वह नदी का इलाका अब पूरी तरह सूख गया है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











