
Ex हसबैंड ने किया था टॉर्चर? टूटी शादी, 26 साल बाद एक्ट्रेस ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोली- अब्यूज...
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह ने करीब 26 साल बाद अपनी पहली शादी और तलाक को लेकर अनकही बातें साझा की हैं. उन्होंने कहा कि शादी में किस तरह महिलाओं को इमोशनली अब्यूज किया जाता है, जिससे वो टूट जाती हैं. मगर समाज उस चीज को नॉर्मल मानता है. लेकिन उन्होंने ऐसे रिश्ते से निकलना ही बेहतर समझा.
शेफाली शाह बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. प्रोफेशनल लाइफ में शेफाली कामयाबी के ऊंची उड़ान उड़ रही हैं. मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. शेफाली शाह की पहली शादी टूट चुकी है. ये वक्त उनके लिए काफी मुश्किल था. शेफाली ने अपने टूटे रिश्ते पर बात की है.
पहली शादी में शेफाली ने सहा दर्द?
दरअसल, शेफाली शाह ने साल 1994 में एक्टर हर्ष छाया संग शादी की थी. मगर कुछ सालों बाद ही उनके रिश्ते में दरार पड़ गई. शेफाली और हर्ष ने फिर 6 साल बाद ही 2000 में तलाक लेकर अपनी राहें जुदा कर ली थीं. अब Zoom संग बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि वो वक्त उनके लिए काफी मुश्किल था.
शेफाली बोलीं- किसी ने मुझे पहले यह नहीं बताया था कि तुम खुद में काफी हो. आपको कंप्लीट होने के लिए पति, दोस्त, भाई या बहन की जरूरत नहीं है. आप काफी हैं. इसलिए अगर आपके रिश्ते बहुत अच्छे हैं, तो यह शानदार बात है, लेकिन अगर वो अच्छे नहीं हैं, तो यह बात आपकी कीमत तय नहीं करेगी. लेकिन किसी ने मुझे यह नहीं बताया था और जाहिर है आप जब चीजों से गुजरते हैं तो इसे खुद ही महसूस करते हैं. एक ऐसा मोड़ आता है जब यह आपको तोड़ देता है, तभी यह एहसास होता है. यह शायद आपके साथ रोज हो रहा था, लेकिन फिर एक पल ऐसा आता है जब आप समझते हैं, ' यह चीज मुझे खत्म कर सकती है. मैं अब और यह नहीं कर सकती.'
इमोशनल अब्यूज पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
शेफाली ने आगे बताया कि एक करीबी दोस्त के साथ बात करने के बाद उनके लिए चीजें बदल गई थीं. एक्ट्रेस बोलीं- मुझे लगता है कि मैंने अपनी पहली शादी के बाद ऐसा महसूस करना शुरू किया था. मुझे याद है, मेरे एक बहुत ही अच्छे दोस्त ने मुझसे पूछा था, 'अगर तुम्हें अपनी जिंदगी में कभी कोई न मिले तो क्या होगा? अगर चांस मिला तो क्या अकेले रहना चाहोगी, या तुम उस नाखुश शादी में बंधी रहोगी?' और मैंने कहा था, 'नहीं, मैं वो चांस लूंगी. अगर मुझे अपनी बाकी की जिंदगी अकेले रहना पड़ा, तो मैं ऐसा करूंगी. लेकिन मैं ऐसी जगह पर नहीं रह सकती जो मुझे खुश नहीं कर रही है, जो मुझे कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करा रही है. इसके बाद उन्होंने पहले पति से तलाक ले लिया था और तलाक के बाद लंबे समय तक वो अकेले रही थीं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












