
Ex सोहेल खान से होती थी लड़ाइयां, टूटी 24 साल की शादी, सीमा सजदेह बोलीं- खान परिवार ने...
AajTak
सीमा सजदेह ने 1998 में सलमान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान से शादी की थी. साल 2022 में दोनों का तलाक हुआ. सीमा ने बताया कि तलाक से पहले उनकी और सोहेल की लड़ाइयां होती थीं. इसमें खान परिवार का क्या रिएक्शन था और उनके साथ अभी सोहेल के परिवार का रिश्ता कैसा है, सब सीमा ने बताया.
नेटफ्लिक्स के शो 'The Fabulous Lives of Bollywood Wives' में नजर आने वाली सीमा सजदेह का सलमान खान के परिवार से गहरा नाता रहा है. सीमा ने 1998 में सलमान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान से शादी की थी. साल 2022 में दोनों ने अपनी 24 साल लंबी शादी को तोड़ने का फैसला किया और तलाक ले लिया. मगर सोहेल से अलग होने के बाद भी सीमा, खान परिवार का हिस्सा बनी हुई हैं.
सोहेल से लड़ाई में साथ देता था परिवार
सोहेल और सीमा के साथ में दो बच्चे हैं- निर्वाण और योहान. उनके अलग होने की वजह समय के साथ बदलती प्राथमिकताएं और आपसी मतभेद थे. अब सीमा सजदेह ने खुलासा किया है कि परिवार, खासकर खान परिवार ने इस बदलाव के दौरान उनका पूरा साथ दिया था. उन्होंने आगे बताया कि यह समर्थन सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं था.
सीमा सजदेह ने कहा, 'परिवार ने कई मौकों पर मेरा साथ दिया है. यहां तक कि जब सोहेल और मैं लड़ते थे, तब भी वे अक्सर मेरे पक्ष में खड़े होते थे. वे आज भी बच्चों की परवरिश में मदद करते हैं. योहान अब टीनएजर है, और अगर मुझे उससे निपटने में कभी मदद चाहिए, तो मैं बिना किसी हिचकिचाहट के सोहेल की बहन या भाई के पास जा सकती हूं. वे हमेशा उपलब्ध रहते हैं. मैं तलाकशुदा हो सकती हूं, लेकिन मेरे बच्चे आधे खान और आधे सजदेह हैं. इसलिए उनके जरिए यह परिवार हमेशा मेरा रहेगा.'
सोहेल से तलाक के बाद हुई मुश्किल
तलाक के बाद सोहेल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए सीमा ने स्वीकार किया कि शुरुआती दौर इमोशनल रूप से बहुत मुश्किल था. उन्होंने कहा, 'ऐसा समय था जब मैं सोहेल से नाराज थी और वह मुझसे नाराज थे. लेकिन आखिरकार, मैंने उनके साथ अपनी जिंदही के 25 साल बिताए हैं. हमारे बच्चे साथ में हैं. वह हमेशा उनके पिता रहेंगे और मैं हमेशा उनकी मां. यह रिश्ता हमें जिंदगी भर के लिए जोड़ता है.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












