
EPFO Withdrawal Rule: ATM से निकलेगा PF अमाउंट... जानिए अभी कैसे निकलता है पीएफ का पैसा? एक-एक स्टेप
AajTak
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को हर महीने अपने मूल वेतन का 12% फंड में जमा करना होता है, वहीं नियोक्ता इस योगदान के बराबर राशि जमा करता है. EPF अकाउंट में जमा की गई राशि पर सालाना ब्याज मिलता है और कर्मचारी रिटायरमेंट के समय अपने EPF में जमा की गई कुल राशि निकाल सकते हैं.
EPFO जनवरी से बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. श्रम मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जनवरी 2025 से EPF सदस्य पीएफ का पैसा ATMs के जरिए निकाल सकते हैं, क्योंकि ईपीएफओ एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है. लेकिन क्या आपको पता है अभी ईपीएफओं से अगर आप PF का पैसा निकालना चाहते हैं तो कौन सा नियम है और इसे आप कैसे क्लेम कर सकते हैं?
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को हर महीने अपने मूल वेतन का 12% फंड में जमा करना होता है, वहीं नियोक्ता इस योगदान के बराबर राशि जमा करता है. EPF अकाउंट में जमा की गई राशि पर सालाना ब्याज मिलता है और कर्मचारी रिटायरमेंट के समय अपने EPF में जमा की गई कुल राशि निकाल सकते हैं.
सरकार ने हाल ही में नियमों में ढील दी है और भविष्य निधि (PF) अकाउंट से एकमुश्त निकासी की सीमा बढ़ा दी है. सदस्य और सब्सक्राइबर अब अपने पीएफ खाते से 1 लाख रुपये निकाल सकते हैं, जबकि पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी. हालांकि ईपीएफ की पूरी राशि केवल दो स्थितियों में ही निकाली जा सकती है.
पहला- आप रिटायरमेंट पर पूरी राशि निकाल सकते हैं.दूसरा- अगर आप 1 महीने से अधिक समय तक बेरोजगार रहते हैं, तो आप बाकी राशि का 75% निकाल सकते हैं. बेरोजगारी के 2 महीने बाद, आप बाकी 25% निकाल सकते हैं. गौर करने वाली बात है कि व्यक्ति नियोक्ता बदलते समय अपना PF बैलेंस पूरी तरह से नहीं निकाल सकते हैं, जब तक कि वे दो महीने या उससे अधिक समय तक बेरोजगार न हों.
इन कामों के लिए भी निकाल सकते हैं पैसा? ईपीएफओ सदस्यों के पास 55 साल की रिटायरमेंट आयु तक पहुंचने पर पूरी राशि निकालने का विकल्प होता है. इसके अलावा वे रिटायरमेंट से एक साल पहले 90% तक धनराशि निकाल सकते हैं. कुछ परिस्थितियों में, जैसे कि बेरोजगारी, सदस्य अपनी निधि का एक हिस्सा भी निकाल सकते हैं. वहीं मेडिकल, हाई एजुकेशन, शादी या घर रेन्यू जैसे कामों के लिए भी आंशिक तौर पर निकासी कर सकते हैं. ऑनलाइन तरीके से आप आंशिक तौर पर निकासी कर सकते हैं.
पैसा निकालने के लिए आपके पास क्या होना चाहिए? सदस्य इंटरफ़ेस के माध्यम से विभिन्न लाभों तक पहुंचने के लिए, सदस्यों को कुछ खास चीजों की आवश्यकता होगी. सबसे पहले यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव करें और सुनिश्चित करें कि संबंधित मोबाइल नंबर भी एक्टिव है. साथ ही आधार डिटेल को ईपीएफओ के डाटाबेस से लिंक कराएं और क्लेम करने के लिए UIDAI से ओटीपी बेस ईकेवाईसी वेरीफाई करें. यह भी चेक कर लेना चाहिए कि आपका बैंक अकाउंट और IFSC कोड ईपीएफओ के डेटाबेस में रजिस्टर्ड है. अगर सर्विस अवधि पांच वर्ष से कम है तो पीएफ अंतिम निपटान दावों के लिए उनके स्थायी खाता संख्या (पैन) को ईपीएफओ डेटाबेस में लिंक कर दें.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










