
EOS-03 launch Live: सुरक्षा से समृद्धि की ओर... अंतरिक्ष में तैनात होंगी भारत की ताकतवर आंखें
AajTak
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इतिहास रच रहा है. गुरुवार सुबह 5.45 बजे EOS-3 सैटेलाइट की लॉन्चिंग है. यह सैटेलाइट देश के जमीनी विकास और आपदा प्रबंधन के लिए बेहद मददगार साबित होने वाला है. इसे 'आई इन द स्काई' कहा जा रहा है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो (ISRO) आज सुबह 5.45 पर सैटेलाइट EOS-3 लॉन्च कर रहा है. अतंरिक्ष विज्ञान की दुनिया में भारत नया इतिहास रच रहा है. यह सैटेलाइट एक अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट है जिसकी नजर अंतरिक्ष से भारत की सीमाओं पर रहेगी. यही वजह है कि इसे 'आई इन द स्काई' कहा जा रहा है. सीमा सुरक्षा के काम में भी यह सैटेलाइट बेहद मददगार साबित होने वाली है. इस जियो इमेजिंग सैटेलाइट का नाम EOS-3 (Earth Observation Satellite-3/Geosynchronous Satellite Launch Vehicle F10) है. यह सैटेलाइट प्राकृतिक आपदाओं और मौसम संबंधी रियल टाइम जानकारी देगा. इसके जरिए जलीय स्रोतों, फसलों और जंगलों में हो रहे बदलावों के बारे भी जानकारी मिली. इसका मिशन पीरियड 10 साल होगा. ऐसा पहली बार हो रहा है कि इसरो 5.45 बजे अपना कोई सैटेलाइट लॉन्च कर रहा है. लॉन्चिंग के लिए GSLV-MK2 रॉकेट का उपयोग किया जा रहा है. इस रॉकेट को श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर पर मौजूद दूसरे लॉन्च पैड से छोड़ा जा रहा है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








