
ENBA Awards 2021: आजतक की बादशाहत बरकरार, फिर लगी अवार्ड्स की झड़ी
AajTak
आजतक ने फिर से खबरों की दुनिया में धूम मचाई है. ENBA 2021 में आजतक ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है. पत्रकारिता में योगदान के लिए मर्णोपरांत रोहित सरदाना को स्पेशल पुरस्कार से नवाजा गया. ये अवॉर्ड उनकी पत्नी द्वारा लिया गया. आजतक के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना ने साल 2021 में आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था. पत्रकारिता में योगदान के लिए रोहित सरदाना को अवॉर्ड दिया गया है. इसके साथ, सुप्रिय प्रसाद को बेस्ट न्यूज डायरेक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया. श्वेता सिंह को बेस्ट करेंट अफेयर्स प्रोग्राम के लिए अवॉर्ड दिया गया. वहीं, नेहा बाथम को बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम के लिए पुरस्कृत किया गया है. शो केटेगरी में हल्ला बोल को बेस्ट टॉक शो-हिंदी के लिए अवॉर्ड दिया गया है. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











