
ENBA Awards में आजतक फिर नंबर वन, हल्ला बोल बना बेस्ट टॉक शो, देखें किसे मिला बेस्ट एंकर का खिताब
AajTak
आजतक ने फिर से खबरों की दुनिया में धूम मचाई है. ENBA 2021 में आजतक और सहयोगी इंडिया टुडे ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं. पत्रकारिता में योगदान के लिए मरणोपरांत रोहित सरदाना को स्पेशल पुरस्कार से नवाजा गया. ये अवॉर्ड उनकी पत्नी द्वारा लिया गया. आजतक के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना ने साल 2021 में आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था. पत्रकारिता में योगदान के लिए रोहित सरदाना को अवॉर्ड दिया गया है. इसके साथ, सुप्रिय प्रसाद को बेस्ट न्यूज डायरेक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया. श्वेता सिंह को बेस्ट करेंट अफेयर्स प्रोग्राम के लिए अवॉर्ड दिया गया. वहीं, नेहा बाथम को बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम के लिए पुरस्कृत किया गया है. शो केटेगरी में एंकर अंजना ओम कश्यप का शो हल्ला बोल बेस्ट टॉक शो-हिंदी घोषित कर दिया गया है. डिजिटल की दुनिया में भी लगातार ग्रोथ कर रहे इंडिया टुडे ग्रुप को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. दोनों aajtak.in और Indiatoday.in को बेस्ट डिजिटल मीडिया का अवॉर्ड मिला है. देखें ये वीडियो.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









