
Email Hack: कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपके ईमेल्स? तुरंत चेक करें ये चीजें, पता चल जाएगा सबकुछ
AajTak
How to Check Email Hacked or Not: हैकिंग के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में क्या कोई और भी आपके ईमेल्स पढ़ रहा है, इसे आप आसानी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.
क्या आपको लगता है कि कोई दूसरा शख्स आपके ईमेल्स पढ़ रहा है. या फिर किसी और के पास भी आपके ईमेल का एक्सेस है? बड़े ही आसान तरीके से आप इसका पता लगा सकते हैं. पिछले कुछ सालों में हैकर्स ने तरह-तरह की ट्रिक्स की जरिए बहुत से लोगों के अकाउंट्स में सेंधमारी की है.
ऐसे में आपका ईमेल अकाउंट कितना सुरक्षित है? इसे लेकर संदेह होना सामान्य है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप पता लगा सकेंगे कि किसी और के पास आपके ईमेल का एक्सेस तो नहीं है.
कोई और भी अगर आपके ईमेल पढ़ रहा है, तो जाहिर है कि उसके पास आपके अकाउंट का एक्सेस होगा. किसी भी जीमेल अकाउंट्स को दूसरे डिवाइस पर एक्सेस करने पर आपके पास अलर्ट नोटिफिकेशन आता है. कभी भी आपको ऐसा नोटिफिकेशन मिला है, तो साफ समझ लीजिए कि किसी के हाथ आपके अकाउंट के क्रेडेंशियल्स लग गए हैं.
वैसे कुछ मामलों में यह तरीका काम नहीं करता है. मसलन आपने अपने अकाउंट्स की सिक्योरिटी पर फोकस ही नहीं किया हो या फिर जिस ईमेल अकाउंट को आप चेक करना चाहते हैं, उसके सर्विस प्रोवाइडर के पास एक्सेस अलर्ट की सुविधा नहीं हो. ऐसे में आप दूसरे तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसके लिए आपको अपने अकाउंट के सेंट मेल और डिलीट मेल को चेक करना होगा, जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि किसी ने आपकी जानकारी के बिना कोई ईमेल डिलीट या सेंड तो नहीं किया है. एक अन्य तरीका सेकेंडरी ईमेल अकाउंट का बदलना भी है.
इसके अलावा आप अपने ईमेल अकाउंट पर IP ऐड्रेस एक्टिविटी भी चेक कर सकते हैं. अगर आप गूगल की Gmail सर्विस यूज कर रहे हैं, तो यह चेक करना बहुत आसान है. आपको सिंपल लॉगइन करना होगा और फिर स्क्रॉल करके पेज के निचले हिस्से पर जाना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










