
Elon Musk ने कहा, 'भारत में कायम नहीं रख सकते हैं फ्रीडम ऑफ स्पीच क्योंकि...
AajTak
Elon Musk On India: एलॉन मस्क ट्विटर के नए बॉस हैं और वो शुरू से ही ट्विटर पर फ्रीडम ऑफ स्पीच की बात करते रहे हैं. हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उनसे भारत में ट्विटर सेंसरशिप को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने बताया कि भारत में सोशल मीडिया को लेकर नियम बहुत सख्त हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
Elon Musk लगातार फ्री स्पीच और नो-सेंसरशिप को लेकर आवाज उठाते रहते हैं. उन्होंने ट्विटर खरीदने के साथ ही प्लेटफॉर्म पर बैन किए अकाउंट्स को वापस लाने का ऐलान कर दिया था. ट्विटर डील से पहले भी वो सेंसरशिप के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन कुछ मामलों में वो इससे अलग राय रखते हैं.
खासकर भारत को लेकर. BBC के साथ एक इंटरव्यू में ट्विटर के बॉस एलॉन मस्क ने भारत और सेंसरशिप पर बात की है. उन्होंने बताया कि भारत में सोशल मीडिया नियम सख्त हैं. वेबसाइट भारतीय यूजर्स को वैसे स्वतंत्रता नहीं दे सकती, जैसी अमेरिकी यूजर्स और दूसरे पश्चिमी देशों में मिलती है.
मस्क ने बताया कि ट्विटर कभी-कभी भारत में कंटेंट सेंसर और ब्लॉक करता है. उन्होंने कहा कि अगर कंपनी भारत के नियमों का पालन नहीं करेगी, तो उसके कर्मचारी जेल भेजे जा सकते हैं.
इंटरव्यू में मस्क ने बताया, 'सोशल मीडिया पर क्या दिखेगा? भारत में इसे लेकर सख्त नियम हैं... और हम एक देश के नियमों के खिलाफ नहीं जा सकते हैं. अगर हमारे पास सिर्फ ये विकल्प हो कि या तो हमारे लोग जेल जाएंगे या फिर हमें नियम मानने होंगे, हम नियमों का पालन करेंगे.'
हालांकि मस्क ने ये नहीं बताया कि वह किसी नियम या कानून की बात कर रहे हैं. उन्होंने ऐसा तब कहा, जब उनसे BBC के पोस्ट ब्लॉक करने पर सवाल किया गया. ट्विटर पर पहले भी सेंसरशिप और कंटेंट मॉडरेशन होता था. मस्क इसका विरोध करते रहे हैं. मस्क ने इसकी वजह से विजया गाड्डे को एक मीटिंग में काफी सुनाया भी था.
Elon Musk ने ये सारी बातें BBC को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं. मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर डील को 44 अरब डॉलर में पूरा किया है. उन्होंने अप्रैल में ही ट्विटर में स्टेक खरीदे थे और फिर उन्होंने कंपनी को खरीदने का ऑफर दिया.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










