
Elon Musk का X प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, दुनियाभर में यूजर्स हुए परेशान
AajTak
Elon Musk का X प्लेटफॉर्म डाउन हो गया है, जिसकी वजह से दुनियाभर में मौजूद यूजर्स इसकी सर्विस का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. इसकी जानकारी डाउन डिटेक्टर ने भी दी है, जो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य वेबसाइट के डाउन होने की जानकारी देता है.
Elon Musk का X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) डाउन हो गया है, जिसकी वजह से दुनियाभर में मौजूद यूजर्स इसकी सर्विस का फायदा नहीं उठा पाए. इसकी जानकारी डाउन डिटेक्टर ने भी दी है, जो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य वेबसाइट के डाउन होने की जानकारी देता है.
हालांकि आजतक की टेक टीम ने जब मोबाइल ऐप और वेब वर्जन पर X प्लेटफॉर्म पर लॉगइन किया, तो हम उसे एक्सेस कर पा रहे थे. करीब 50 पर्सेंट वेब यूजर्स को X प्लेटफॉर्म पर परेशानी का सामना करना पड़ा है. वे इस प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. जबकि 47 पर्सेंट यूजर्स ऐसे हैं, जो ऐप पर पोस्ट आदि नहीं देख पा रहे हैं.
भारतीय यूजर्स को X प्लेटफॉर्म पर इस परेशानी का सामना करीब 1.12PM पर करना पड़ा, इस दौरान 429 रिपोर्ट की गईं. इसके बाद ग्लोबल लेवल पर 1.15PM पर 3700 रिपोर्ट्स दर्ज की जा चुकी थी. ऊपर दी गई इमेज की मदद से आप इसे आसानी से देख सकते हैं. हालांकि 3 बजे तक यह परेशानी ठीक होने लगी.
यह भी पढ़ें: Elon Musk ने खुद को बताया था 'मोदी का फैन', पढ़ें- इस बयान पर क्या बोले प्रधानमंत्री
X प्लेटफॉर्म पर जब यूजर्स ने लॉगइन या फिर ऐप को ओपेन किया, तो उन्हें स्क्रीन पर Something Wend Wrong नजर आने लगा. इसके अलावा कुछ यूजर्स को Try Reloading का भी मैसेज नजर आया. हालांकि कंपनी ने खबर लिखे जाने तक कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की और ना ही अभी तक इस आउटेज की वजह का पता चला.
यह भी पढ़ें: Elon Musk की बड़ी तैयारी, अब X पर नजर आएंगे एडल्ट कंटेंट, सामने आईं डिटेल्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










