
Elon Musk और जकरबर्ग के बीच क्या इस दिन होगी Cage Fight? यहां देख पाएंगे लाइव
AajTak
रविवार दोपहर Elon Musk ने X (पूर्व नाम Twitter) पर ट्वीट करके बताया था कि वे मार्क जकरबर्ग के साथ होने वाली फाइट को X पर लाइव करेंगे और उससे होने वाली कमाई को चैरिटी में इस्तेमाल किया जाएगा. इस पोस्ट का जवाब देते हुए जकरबर्ग ने 26 अगस्त को मेंशन किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Elon Musk का जवाब देते हुए मार्क जकरबर्ग ने बताया है कि वह केज फाइट के लिए तैयार हैं. उन्होंने 26 अगस्त का सजेशन दिया. दरअसल, रविवार दोपहर Elon Musk ने X (पूर्व नाम Twitter) पर ट्वीट करके बताया था कि वे मार्क जकरबर्ग के साथ होने वाली फाइट को X पर लाइव करेंगे और उससे होने वाली कमाई को चैरिटी में इस्तेमाल किया जाएगा. इस पोस्ट का जवाब देते हुए जकरबर्ग ने 26 अगस्त को मेंशन किया है.
मार्क जकरबर्ग ने मस्क के पोस्ट का जवाब Threads पर दिया है, जो Meta का ऐप है. इस पोस्ट में जकरबर्ग ने मस्क के ट्वीट का स्क्रीनशॉट्स लगाया और कहा, मैं आज तैयार हूं, जब उन्होंने पहली बार चैलेंज किया था, तब 26 अगस्त का सजेशन दिया था. लेकिन अभी तक तारीख कंफर्म नहीं की है. मैं इसको लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हूं. Meta CEO ने यह भी बताया कि उन्हें स्पोर्ट्स पसंद है और वह कॉम्प्टीशन के लिए तैयार रहेंगे, चाहे रिजल्ट चाहे जो भी हो.
बताते चलें कि Elon Musk और मार्क जकरबर्ग के बीच एक केज फाइट होगी. इसको लेकर मस्क और जकरबर्ग दोनों तैयार हैं. फाइट से पहले दोनों की काफी जुबानी जंग हो रही है, जो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आसने-सामने नजर आते हैं.
Elon Musk ने पोस्ट करते हुए बताया कि अगर फाइट छोटी होती है, तो संभावना है कि मैं जीतूंगा. अगर लंबी होती है तो सहनशीलता की जीत होगी. यह पोस्ट उन्होंने 6 अगस्त रात को किया.
ये भी पढ़ेंः Elon Musk और Mark Zuckerberg के बीच 'फाइट' कंफर्म, यहां देख सकेंगे लाइव
केज फाइट की कहानी की शुरुआत P92 प्रोजेक्ट से शुरू हुई थी, जिसे मेटा ने हाल ही में Threads नाम के ऐप्स के रूप में लॉन्च किया. मस्क ने ऐप्स की दुनिया में मेटा के दबदबे को लेकर चिंता जाहिर की थी.इस पर एक यूजर्स ने रिप्लाई किया और कहा था कि मस्क को मार्क जकरबर्ग से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि उन्हें Jiu Jitsu आता है, जो एक फाइट करने का फॉर्मेट है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









