
Election Result: नाम पर मुहर, काम को इनाम... 5 राज्यों के नतीजों से निकले 10 बड़े संदेश
AajTak
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी ने जीत का चौका लगाकर 2024 की सियासी पिच तैयार कर दी है. AAP पंजाब की कामयाबी पर इतरा रही है तो कांग्रेस और विपक्ष के खेमे में सन्नाटा है. जानिए इन चुनावों का क्या संदेश है. 2024 को लेकर राजनीति की तस्वीर कैसी रहने वाली है?
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे कई संदेश लेकर आए हैं. इस चुनाव में बीजेपी ने 4-1 के स्ट्राइक रेट से शानदार प्रदर्शन किया है. बीजेपी के सामने न तो एंटी इंकम्बेंसी फैक्टर चला और न ही विपक्ष का कोई पैंतरा काम आया. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी कोरोना महामारी, बेरोजगारी और महंगाई के निगेटिव इम्पैक्ट को बेअसर करने में सफल रही और जीत की स्क्रिप्ट लिख दी. वहीं अरविंद केजरीवाल अपनी नई राजनीति के दम पर पंजाब में बड़े-बड़े दिग्गजों को सत्ता से उखाड़ फेंकने में सफल रहे. पंजाब में AAP और बाकी 4 राज्यों में बीजेपी की जीत कई मैसेज लेकर आई है. इन संदेशों का राष्ट्रीय और राज्यों की राजनीति पर व्यापक असर पड़ने वाला है.
1- 2024 की पिच तैयार
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की जीत और पंजाब में चली झाड़ू ने 2024 लोकसभा चुनावों की पिच तैयार कर दी है. उत्तर प्रदेश में धमाकेदार के बीच बीजेपी इस गति को 2024 में भी बरकरार रखना चाहेगी. जबकि देश का विपक्षी खेमा पीएम मोदी के खिलाफ जिस चेहरे की तलाश कर रहा है पंजाब विजय के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उस चेहरे के लिए विपक्ष की सहज पसंद बन सकते हैं. क्योंकि इस दावे के लिए उनके पास गवाही के रूप में पंजाब की वो 92 सीटें हैं जिसे उन्होंने प्रकाश सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी, सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे दिग्गजों को पटखनी देकर हासिल किया है.
हालांकि उनकी इस महात्वाकांक्षा में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी टक्कर दे सकती हैं. पश्चिम बंगाल में जीत के बाद ममता खुद को राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी का विकल्प साबित करने में जुटी हैं. इस लिहाज से 2024 से पहले भारत की राजनीति में रोमांच अब और बढ़ गया है.
2- हिंदुत्व कार्ड की काट नहीं
इन पांच राज्यों के नतीजों ने एक और स्पष्ट संदेश दिया है. ये संदेश यह है कि हिन्दुत्व फिलहाल भारतीय राजनीति की धुरी बना हुआ है. विकास, प्रगति, समावेशी राजनीति के तमाम दावों के बावजूद हिन्दुत्व का मुद्दा पूरे चुनाव में छाया रहा. यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ बिना झिझक हिन्दुत्व के मुद्दे को उठाते रहे. सीएम योगी चुनाव में अयोध्या की चर्चा करते रहे. उन्होंने और उनके मंत्रियों ने मथुरा का मुद्दा उठाया और हिन्दुत्व के मुद्दे को हवा देते रहे. चुनाव से पहले पीएम मोदी ने काशी कॉरिडोर का उद्घाटन किया और औरंगजेब का जिक्र किया. इसके अलावा चुनाव में लव जिहाद, हिजाब का मुद्दा छाया रहा.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






