
Eid 2026 Date in India: भारत में 20 मार्च को नहीं ईद-उल-फितर! ईद की तारीख पर मौलाना का दावा
ABP News
Eid al Fitr Date in India: रमजान के बाद मुसलमान यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि, शव्वाल का नया चांद कब नजर आएगा और भारत में ईद कब होगी. ईद की तारीख पर मौलाना समीरुद्दीन कासमी ने एक वीडियो शेयर किया है.
Eid al Fitr Date in India: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र नौवां महीना रमजान की शुरुआत 19 फरवरी 2026 से हो चुकी है और रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह की रजा में अपना हर दिन गुजार रहे हैं. बता दें कि, रमजान में 29-30 दिनों का रोजा पूरा कर ईद मनाई जाती है. इसे ईद-अल-फितर, ईद-उल-फितर या मीठी ईद भी कहते हैं.
आमतौर पर रमजान के 29 या 30 दिनों का रोजा पूरा होने के बाद शव्वाल की पहली तारीख पर ईद मनाई जाती है. लेकिन इस्लाम धर्म से जुड़े अन्य त्योहारों की तरह ईद की तारीख भी नया चांद नजर आने पर तय होती है. इस्लामिक कैलेंडर के 10वें महीने शव्वाल (Shawwal) का नया चांद (हिलाल) देखने के बाद ही ईद की तारीख पर आधिकारिक पुष्टि की जाती है. शव्वाल का नया चांद रमजान की समाप्ति, ईद और खुशी का प्रतीक होता है.
ईद मुसलमानों के सबसे बड़े त्योहारों में है, जिससे आस्था और परंपरा जुड़ी है. दुनियाभर के मुसलमान इस त्योहार को मनाते हैं. साल 2026 में ईद कब मनाई जाएगी, इसकी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं और लोगों में तारीख को लेकर उत्सुकता बनी है. मौलाना समीरुद्दीन कासमी ने भी एक भारतीय मुसलमान ने ईद की तारीख पर सवाल किया, जिसके जवाब में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है.













