
ED का एक्शन: ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर छापे, करोड़ों की संपत्ति जब्त
AajTak
ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान ईडी ने उसकी करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कारें और बैंक में जमा नकदी को जब्त कर लिया. ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
ED raid on YouTuber Anurag Dwivedi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी से जुड़े एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई एक अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े धन शोधन मामले में की गई है. ED के अनुसार, यह छापेमारी उन परिसरों पर की गई है, जिनका सीधा या परोक्ष संबंध अनुराग द्विवेदी से है. जांच एजेंसी का कहना है कि मामला करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन से जुड़ा हुआ है. इस कार्रवाई से पूरे सोशल मीडिया और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क में हड़कंप मच गया है.
कई शहरों में एक साथ छापेमारी ED ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी समेत कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की. इन रेड्स के दौरान एजेंसी ने अनुराग द्विवेदी की लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया. जब्त वाहनों में एक लैंड रोवर डिफेंडर और एक BMW Z4 शामिल है. ED का कहना है कि ये गाड़ियां कथित तौर पर अवैध कमाई से खरीदी गई थीं. अधिकारियों ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी कब्जे में लिए हैं. यह कार्रवाई जांच के दूसरे चरण का हिस्सा बताई जा रही है.
पहले भी जब्त हो चुकी हैं महंगी कारें इससे पहले दिसंबर के तीसरे हफ्ते में ED ने इस मामले में पहली बार छापेमारी की थी. उस दौरान भी अनुराग द्विवेदी से जुड़ी चार महंगी गाड़ियां जब्त की गई थीं. इनमें लेम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और थार शामिल थीं. इसके अलावा एजेंसी ने उस समय 20 लाख रुपये नकद भी बरामद किए थे. ED का दावा है कि ये सभी संपत्तियां अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.
दुबई में रह रहा है आरोपी यूट्यूबर ED के अनुसार, अनुराग द्विवेदी फिलहाल दुबई में रह रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. एजेंसी ने बताया कि उसे कई बार समन जारी किए गए, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुआ. ED ने इसे जांच से बचने की कोशिश बताया है. जांच एजेंसी का मानना है कि विदेश में रहकर आरोपी ने अपनी अवैध संपत्तियों को सुरक्षित रखने की कोशिश की. इसी कारण अंतरराष्ट्रीय लेन-देन और विदेशी संपत्तियों की भी गहन जांच की जा रही है.
PMLA के तहत दर्ज है मामला यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया गया है. ED की यह जांच पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज एक FIR के आधार पर शुरू हुई थी. FIR में धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध सट्टेबाजी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे. एजेंसी का कहना है कि इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध धन इकट्ठा किया गयाई. उसी धन को बाद में अलग-अलग तरीकों से वैध दिखाने की कोशिश की गई.
अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार का आरोप ED का आरोप है कि अनुराग द्विवेदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से संचालित अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म का सक्रिय रूप से प्रचार किया. जांच में सामने आया है कि इसके बदले उसे ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ यानी अपराध से अर्जित धन मिला. यह पैसा हवाला चैनलों और म्यूल अकाउंट्स के जरिए ट्रांसफर किया गया. एजेंसी का दावा है कि इसी अवैध कमाई से दुबई में अचल संपत्तियां भी खरीदी गईं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






