
Economic Survey 2024: क्या AI की वजह से खत्म हो जाएंगी कई नौकरियां? सरकार ने कही ये बड़ी बात
AajTak
Economic Survey 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण 23-24 (Economic Survey 2024) पेश किया. इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी जिक्र किया और बताया कि AI भविष्य में कैसे नौकरियों को प्रभावित करेगा. उन्होंने कहा कि इससे प्रोडक्टिविटी भी बेहतर होगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Economic Survey 2024: मंगलवार को भारत में केंद्र सरकार अपना बजट पेश करेगी, उससे पहले सरकार ने सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) को पेश किया. आर्थिक सर्वेक्षण एक जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. इस दौरान भारतीय इकोनॉमी की फाइनेंशियल हेल्थ को लेखा-जोखा पेश किया जाता है. इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर भी जानकारी दी और बताया कि इससे रोजगार पर क्या असर पड़ सकता है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया. इस दौरान AI का भी जिक्र किया और बताया कि यह नौकरियों के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरेगा. इससे हर सेक्टर और हर एक स्किल लेवल के स्तर पर नौकरी की अनिश्चितता सामना करना पड़ सकता है.
इकोनॉमिक सर्वे में अनुमान लगाया है कि नए जमाने की टेक्नोलॉजी यानी AI की वजह से प्रोडक्टविटी में तो इजाफा होगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में रोजगार पर नेगेटिव इफेक्ट भी पड़ सकता है.
इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने से सभी स्तर की नौकरियों पर इसके प्रभाव के बारे में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. AI के चलते भविष्य में काम के तौर-तरीकों को लेकर बड़ा बदलाव होगा. यह ग्लोबल इकोनॉमी में बड़े बदलाव लाने को तैयार है.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold का फर्स्ट लुक जारी, AI फीचर्स के साथ होंगे लॉन्च
इकोनॉमिक सर्वे में कहा, भारत इस बदलाव से अछूता नहीं रहेगा. AI को बिजली और इंटरनेट की तरह सामान्य उद्देश वाली तकनीक के रूप में मान्यता दी है. जैसे-जैसे AI आधारित सिस्टम स्मार्ट होगा, वैसे-वैसे इसको जल्दी स्वीकार किया जाएगा.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








