
Earthquake in Nepal: नेपाल में सुबह-सुबह हिली धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप
AajTak
नेपाल के नुवाकोट जिले में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, सुबह 5:26 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 मापी गई है. भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है.
नेपाल के नुवाकोट जिले में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (National Earthquake Monitoring & Research Center) के मुताबिक, सुबह 5:26 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 मापी गई है. भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है.
Nepal | An earthquake of magnitude 5.3 occurred around belkotgadi of Nuwakot District at 5:26: National Earthquake Monitoring & Research Center
इससे पहले नेपाल के काठमांडू में बीते रविवार की सुबह यानी 31 जुलाई को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 5.5 थी. इस भूकंप का असर बिहार के भी कई जिलों में देखने को मिला था. उत्तर बिहार के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल से सटे मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी में सुबह 7.58 बजे धरती हिली. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक राजधानी से 147 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
बीते महीने भी नेपाल में आया था भूकंप
इससे पहले जुलाई महीने ही नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र काठमांडू से 161 किमी दूर था. इसके अलावा बीते 5 अगस्त को अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 12:38 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.9 बताई गई थी. राहत की बात यह रही कि इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से दक्षिण-दक्षिण पूर्व 93 दूर 150 किलोमीटर की गहराई में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 थी. राहत की बात यह रही कि इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








