
Earthquake: जम्मू के कटरा से लेकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर तक कांपी धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके
AajTak
महाराष्ट्र के कोल्हापुर 25-26 अगस्त की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. महाराष्ट्र के कोल्हापुर के बाद जम्मू कश्मीर में भी भूकंप आया. जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए और दोनों ही दिन भूकंप का केंद्र कटरा से 62 किलोमीटर उत्तर पूर्व 5 किलोमीटर गहराई में था. अफगानिस्तान में भी धरती कांपी.
Earthquake: आए दिन कहीं न कहीं भूकंप के झटके आ रहे हैं. 25-26 जून की रात भी जम्मू कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. अफगानिस्तान में भी भूकंप आया है. हालांकि, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर या अफगानिस्तान, कहीं से भी जान माल के किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
जानकारी के मुताबिक आधी रात के बाद जब लोग गहरी नींद में थे, सबसे पहले महाराष्ट्र के कोल्हापुर में धरती कांपी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रात के 2.21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई. भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था.
महाराष्ट्र के बाद जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में रात के 3 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र कटरा से 62 किलोमीटर उत्तर पूर्व में सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








