
Dyson भारत में लाया Airstrait Hair Straightener, इसमें नहीं है गर्म प्लेट, ये है कीमत
AajTak
Dyson Airstrait Hair Straightener भारत में लॉन्च हो गया है. यह एक खास प्रोडक्ट है, जिसमें कर्ली हेयर को स्ट्रेट करने के लिए खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. यह स्ट्रेटनर एयर की मदद से बालों को स्ट्रेट करता है और इसमें किसी Hot Plate का इस्तेमाल नहीं किया है. ऐसे में बालों के डैमेज होने की गुजाइश नहीं है. आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं.
Dyson ने भारत में अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है, जो असल में एक हेयर स्ट्रेटनर है. यह बड़ी ही आसानी से कर्ली हेयर को स्ट्रेट करने में मदद करता है. इसका नाम Dyson Airstrait Hair Straightener है. इसमें गर्म होट प्लेट नहीं है. कंपनी ने इसमें स्पेशल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है.
Dyson Airstrait Hair Straightener एक बड़ा ही खास डिवाइस है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह बालों को डैमेज किए बिना उनके कर्ल को ठीक कर देता है. बालों में काफी साइन भी आ जाती है. साथ ही कंपनी ने इसकी टेक्नोलॉजी को लेकर भी बताया.
Dyson Airstrait Hair Straightener की कीमत 45,900 रुपये है. यह दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जो Prussian Blue/Rich Copper और Bright Nickel/Rich Copper है. इसे डायसन की वेबसाइट और ईकमॉर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Dyson ने लॉन्च किया अपना पहला वेट फ्लोर क्लीनर WashG1, करेगा गजब की सफाई
Dyson Airstrait Hair Straightener के फीचर्स की बात करें तो इसे गीले और सूखे बालों में आसानी से इस्तेमाल किया है. कंपनी ने बताया कि इस प्रोडक्ट को ऐसे तैयार किया है, जो अलग-अलग टाइप के बालों के काम आ सकता है.
दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया कि उन्होंने ये समझने की कोशिश की कि हवा से कैसे बालों को स्टाइल दी जा सकती है. इसके बाद इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके Airstrait Hair Straightener को तैयार किया गया.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








