
Dwidwadashy Yog: शुक्र-मंगल ने बनाया द्विद्वादश योग, 3 राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी
AajTak
Dwidwadashy Yog: 13 मार्च 2026 को शुक्र और मंगल से बना द्विद्वादश योग कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. जानिए मेष, सिंह और तुला राशि पर इसका क्या असर पड़ सकता है.
Dwidwadashy Yog: ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी आपसी दूरी कई तरह के योग बनाती है, जिनका असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरीके से पड़ता है. जब दो ग्रह लगभग 30 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं, तो उसे द्विद्वादश योग कहा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार 13 मार्च 2026 की सुबह 08:17 बजे से शुक्र और मंगल की ऐसी ही स्थिति बनी है, शुक्र को जहां धन, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और विलासिता का ग्रह माना जाता है, वहीं मंगल भूमि, पराक्रम, ऊर्जा और निर्माण कार्यों का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का प्रभाव एक साथ सक्रिय होने पर व्यक्ति की आर्थिक योजनाएं और संपत्ति से जुड़े प्रयास तेज हो सकते हैं. ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक इस योग का सकारात्मक प्रभाव खासतौर पर तीन राशियों पर देखने को मिल सकता है. इन राशियों के लोगों को संपत्ति, धन और जीवन में स्थिरता से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लिए शुक्र और मंगल का यह योग आर्थिक गतिविधियों में तेजी ला सकता है. इस समय आपको नई आय के स्रोत मिलने की संभावना है, पहले से चल रही योजनाओं में भी गति आ सकती है. जो लोग लंबे समय से घर खरीदने या जमीन लेने की योजना बना रहे थे, उनके लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं. पारिवारिक स्तर पर भी खुशखबरी मिलने की संभावना है. घर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह योग सुख-सुविधाओं और जीवनशैली में सुधार का संकेत दे रहा है. इस दौरान आप अपने घर में बदलाव, सजावट या मरम्मत जैसे कामों पर ध्यान दे सकते हैं. साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़े किसी निवेश पर विचार करने का मौका भी मिल सकता है. परिवार के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी, घर का माहौल पहले से ज्यादा सकारात्मक महसूस होगा. करियर से जुड़े कुछ नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है.
तुला राशि (Libra)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









