
Dwi Dwadash Rajyog 2026: करियर में मिलेगा फायदा... शनि-मंगल आज मिलकर बनाएंगे द्विद्वादश राजयोग
AajTak
Dwi Dwadash Rajyog 2026: 5 मार्च यानी आज शनि और मंगल के संयोग से द्विद्वादश राजयोग बन रहा है. जानें मेष, सिंह और मीन राशि पर इसका असर और करियर-धन में मिलने वाले फायदे.
Dwi Dwadash Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों का फल देने वाला सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. यही वजह है कि साढ़ेसाती और ढैय्या का असर भी इन्हीं से जुड़ा होता है. इस समय शनि मीन राशि में स्थित हैं और जून 2027 तक यहीं रहने वाले हैं. इस दौरान शनि अलग-अलग ग्रहों के साथ संबंध बनाकर कई तरह के योग तैयार करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 मार्च यानी आज शनि और मंगल के बीच खास कोण बनने से द्विद्वादश योग बन रहा है. यह योग आज शाम 4 बजकर 33 मिनट पर दोनों ग्रह लगभग 30 डिग्री के अंतर पर बनाएंगे. इस समय मंगल कुंभ राशि में सूर्य, बुध और राहु के साथ हैं, जबकि शनि मीन राशि में शुक्र के साथ मौजूद हैं. इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका खास लाभ मिल सकता है.
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए यह योग करियर और धन के मामले में अच्छा साबित हो सकता है. नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं, जैसे प्रमोशन, इंक्रीमेंट या विदेश में काम करने का अवसर. व्यापार करने वालों को भी रुके हुए काम पूरे होने और नई डील मिलने के संकेत हैं. प्रतिस्पर्धा में आप आगे रह सकते हैं. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. सेहत अच्छी रहने की संभावना है.
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए भी यह समय प्रगति देने वाला हो सकता है. काम में अच्छा प्रदर्शन करने से पहचान और सफलता मिल सकती है. विदेश जाने के योग बन सकते हैं और नए अनुभव मिलेंगे. व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. बचत भी कर पाएंगे. परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और मानसिक संतुलन बना रहेगा.
मीन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








