
Dussehra 2021: दिल्ली में मनाया जाएगा वर्चुअल दशहरा, जानिए कैसी है रावण दहन की तैयारियां
ABP News
दिल्ली में इस बार रावण के पुतलों की लंबाई घटा दी गई है. सीबीडी ग्राउंड में रावण के पुतले की लंबाई 75 फीट से घटकर 40-50 फीट कर दी गई है. शास्त्री पार्क में 50 की जगह 35 फीट का रावण होगा.
Dussehra 2021: देशभर में आज असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मनाया जा रहा है. कोरोना महामारी के बीच इस अवसपर रामलीला समितियों ने विजय दशमी मेले के लिए मैदान की सफाई से लेकर रावण का पुतला तैयार कर लिया है. वहीं दिल्ली में रावण दहन का कार्यक्रम शाम छह बजे रखा गया है. लोग घर पर ही बैठकर यानी वर्चुअली रावण दहन का कार्यक्रम देख सकेंगे.
दिल्ली के रामलीला मैदान में आमतौर पर 150 फीट का रावण बनाया जाता था लेकिन इस बार रावण की ऊंचाई घटाकर 50 फीट कर दी गई है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे. दशहरा समिति का नाम लव-कुश रामलीला समिति है. रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण की रोकथाम के चलते रावण के पुतले में पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. बल्कि रावण दहन के दौरान पटाखों की आवाज के लिए डिजिटली आतिशबाजी की व्यवस्था की जाएगी.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












