
Ducati Monster इंडिया में लॉन्च, कीमत जानकर रह जाआगे हैरान!
AajTak
अगर आपको रेसर बाइक का शौक है तो Ducati की नई Monster आपके काम की हो सकती है. कंपनी ने इंडिया में इसके 2 मॉडल लॉन्च किए हैं. जानें क्या है इसमें खास और कितनी है इसकी कीमत.
ग्लोबल स्पोर्ट बाइक कंपनी Ducati ने अपनी नई Ducati Monster और Ducati Monster Plus को इंडिया में लॉन्च कर दिया. रेसिंग बाइक के शौकीनों के लिए ये मोटरसाइकिल काफी खास है. जानें इसकी कीमत और बाकी फीचर्स...
Ducati का दावा है कि उसकी नई Ducati Monster और Ducati Monster Plus काफी हल्की और कॉम्पैक्ट हैं. इसके बावजूद इनकी परफॉर्मेस काफी दमदार है. कंपनी की इस बाइक का वजन महज 166 किलोग्राम है. कंपनी का दावा है कि इसकी चेसिस पुरानी Monster से 60% तक हल्की है.
Ducati Monster में कंपनी ने नया दमदार इंजन दिया है. इसमें 937cc का Testastretta 11° L-twin इंजन है. ये पुराने 821 इंजन से करीब ढाई किलोग्राम हल्का है. वहीं पावर के मामले में ये 111hp की मैक्सिमम पावर और 93Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 3 राइडिंग मोड स्पोर्ट, टूरिंग और अर्बन मिलते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










