
DU ने 16 अगस्त से ऑफलाइन मोड में क्लास लेने का अपना फैसला पलटा, जानिए क्या बोले प्रोफेसर्स
Zee News
रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि फैसले को इसलिए टाला गया है क्योंकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के बारे में कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है.
नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय ने 16 अगस्त से विज्ञान के छात्रों के लिए आॅफलाइन मोड में कक्षाएं फिर शुरू करने के अपने फैसले को जुमे को टाल दिया. विश्वविद्यालय ने जुमेरात को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर घोषणा की थी कि वह कोरोना वायरस मामलों में गिरावट के मद्देनजर विज्ञान विषय के छात्रों के लिए भौतिक रूप से कक्षाएं आयोजित करेगा, जिसके बाद शिक्षकों के एक वर्ग ने छात्रों को परिसर में बुलाने के विश्वविद्यालय के फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी. रजिस्ट्रार विकास गुप्ता के जरिए जारी नई अधिसूचना में कहा गया है, “विश्वविद्यालय और उसके कॉलेजों में विज्ञान पाठ्यक्रमों के पीजी और यूजी प्रोग्रामों के लिए 16.08.2021 से आॅफलाइन तौर पर कक्षाएं संचालित करने से संबंधित निर्देश को टाल दिया गया है. गुप्ता ने कहा कि फैसले को इसलिए टाला गया है क्योंकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के बारे में कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है. परिसर को फिर से खोलना दिशानिर्देशों का उल्लंघन होता. हम इंतजार करेंगे. दिल्ली शिक्षक संघ ने किया था विरोध
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










