
Dress Code For Teachers: वैशाली में शिक्षकों के लिए प्रशासन ने जारी किया ड्रेस कोड, 24 घंटे में ही वापस लेना पड़ा फरमान
AajTak
Bihar News: बिहार के वैशाली जिला में प्रशासन ने शिक्षकों के ड्रेस कोड को लेकर एक फरमान जारी किया था. इस फरमान के मुताबिक, शिक्षकों को स्कूल में कुर्ता-पैजामा या जींस पहनकर आने की इजाजत नहीं थी. लेकिन 24 घंटे के बाद ही प्रशासन को अपना फरमान वापस लेना पड़ा.
Vaishali Dress Code For Teachers: बिहार के वैशाली जिला प्रशासन को शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का फरमान शिक्षक संघों के भारी दबाव के बाद वापस लेना पड़ा है. 13 जुलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का निर्देश जारी किया था मगर 24 घंटे के अंदर उन्हें यह फरमान वापस लेना पड़ा.
प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का जो फरमान जारी किया गया था, उसमें लिखा गया था कि आमतौर पर कुर्ता पजामा पहनें या फिर जींस और टी-शर्ट पहने हुए शिक्षकों से समाज में उनकी छवि को लेकर गलत संदेश जाता है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह पत्र जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्राचार्य को लिखा था और इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश जारी किया था.
जिला शिक्षा पदाधिकारी के नोटिस में लिखा गया था कि, 'समाज निर्माण में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है. शिक्षक छात्रों के लिए स्कूल में और स्कूल के बाहर भी पथ प्रदर्शक की भूमिका में होते हैं. इसी कारण से यह जरूरी है कि शिक्षक हमेशा औपचारिक फुल या हाफ शर्ट और पैंट पहनकर स्कूल आएं ताकि छात्रों में उनको लेकर सकारात्मक छवि बने.'
हालांकि, प्रशासन की तरफ से शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू किए जाने के फरमान के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर भी प्रशासन का यह फरमान वायरल होने लगा.
शिक्षक संघों के तरफ से इस आदेश का विरोध हुआ और फिर शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी इस बाबत मिला और अपनी आपत्ति दर्ज कराई जिसके बाद प्रशासन को अपना फरमान वापस लेना पड़ा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









