
Donald Trump ने शुरू किया चुनावी कैंपेन, बोले- अमेरिका को महान बनाने का काम अभी अधूरा
AajTak
अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने अभी से कमर कस ली है. उन्होंने राजनीतिक कैंपेन शरू कर दिया है. ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर और साउथ कैरोलिना में कहा कि अमेरिका को महान बनाने का काम अभी अधूरा है और हम सबको मिलकर इसे पूरा करना है.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लगभग 2 साल का वक्त बचा है, लेकिन US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी से अपना चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है. ट्रंप ने शनिवार को न्यू हैम्पशायर और साउथ कैरोलिना में नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू किया. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को महान बनाने का काम अभी अधूरा है और हम सबको मिलकर इसे पूरा करना है. हम जल्द ही इस अभियान को पूरा करने के लिए कदम बढ़ाएंगे.
ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना में रैली के दौरान कहा कि वह पहले से ज्यादा गुस्से में और लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने बताया कि वह पहले से कहीं ज्यादा बड़ी रैलियां करने की योजना बना रहे हैं. ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं. करीब 2 महीने पहले उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने का ऐलान किया था. भाषण में ट्रंप ने मौजूदा जो बाइडेन की सरकार की जमकर आलोचना की.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया
अमेरिका का संघीय चुनाव आयोग हर चार साल में राष्ट्रपति चुनाव कराता है. अमेरिका का राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति सीधे तौर पर लोगों द्वारा नहीं चुना जाता है. इनका चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज (Electoral College) के जरिए किया जाता है.
राष्ट्रपति चुनाव में उतरने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले किसी भी पार्टी के समर्थन के साथ अपनी दावेदारी का दस्तावेज चुनाव आयोग के समक्ष दायर करना होता है.
प्राइमरी और कॉकस चुनाव

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








