
Do you Love me? जब पत्नी ने 98 साल के पति से पूछा सवाल, बुजुर्ग कपल की इमोशनल स्टोरी
AajTak
बुजुर्ग पति-पत्नी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल इसमें पत्नी अपने पति से छोटी सी बात पूछकर नोंकझोंक कर रही है और लोगों को इस नोंकझोंक के पीछे का उनका प्यार खूब पसंद आ रहा है.
पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार भी होता है और कभी-कभी तकरार भी. तभी तो रिश्ते की मिठास हमेशा बनी रहती है. उम्र के साथ ये रिश्ता और भी मजबूत होता जाता है. कुछ ऐसा ही देखने को मिला चीन में, जहां एक बुजुर्ग कपल की कहानी चर्चा में है. इनकी बातचीत के बारे में जानकर लोग इमोशनल हो रहे हैं.
'प्यार नहीं करता तो घर से बाहर निकाल देता'
चीन के एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के अनुसार घर के सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में 100 साल की महिला अपने 98 साल के पति से पूछ रही है- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? मुझे लगता है इस परिवार में मुझे कोई प्यार नहीं करता है. पति जवाब देता है- तुम्हें क्यों लगता है कि कोई तुम्हें प्यार नहीं करता? तुम्हें गलत लगता है. महिला फिर पूछती है- तुम मुझसे प्यार करते हो न? पति कहता है कि मैं तुमसे प्यार नहीं करता तो पहले ही घर से बाहर निकाल चुका होता.
'... तुम खुद अकेले रह जाओगे'
फिर पत्नी कहती है- मुझे घर से निकाल दोगे तो तुम खुद अकेले रह जाओगे. इसके बाद पति मुस्कुराते हुए पत्नी के हाथ में एक कप देता है और पूछता है- तुम्हें और पानी चाहिए क्या? इसपर वो कहती है. मैं तुमसे नाराज हूं, मैं कुछ नहीं पियूंगी. तुम्हारा- मेरा रिश्ता बिल्कुल बेमतलब है. पति कहता है- क्या मतलब? मैंने पूरी जिंदगी में तुमको कभी न डांटा न मारा, अब फिर बोलोगी तो छोड़ कर चला जाऊंगा. पत्नी कहती है - मैं तुम्हें जाने नहीं दूंगी, हम एक दूसरे को कभी नहीं छोड़ सकते.
'100 साल की इमोशनल राजकुमारी'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










