
DNA ANALYSIS: ब्रिटेन के बाद अब फ्रांस-डेनमार्क और ऑस्ट्रिया भी हुए Unlock, लोग इस तरह मना रहे जश्न
Zee News
ब्रिटेन के बाद आज यूरोप के तीन देश- फ्रांस, डेनमार्क और ऑस्ट्रिया को अनलॉलिए क कर दिया गया है. इस ऐलान के बाद से ही बहुत सारे लोग दूसरे देशों में घूमने के लिए निकल पड़े हैं, जबकि कुछ शॉपिंग और कॉफी पीने घरों से बाहर निकले हैं.
नई दिल्ली: ब्रिटेन (Britain) में एक बार फिर से हालात सामान्य होने लगे हैं. 17 मई से ब्रिटेन में बिग अनलॉक (Big Unlock) लागू हुआ है, जिसके तहत सरकार ने नियमों में कई तरह की ढील दी हैं, और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर भी कुछ डिस्काउंट लोगों को दिया है. अब लोगों अपने परिचित लोगों को गले लगा सकते हैं, और उनके साथ पार्टी कर सकती हैं. Nous y sommes ! Terrasses, musées, cinémas, théâtres… Retrouvons ce qui fait notre art de vivre. Dans le respect des gestes barrières. लगभग 7 करोड़ की आबादी वाले ब्रिटेन में ज्यादातर बार-पब, रेस्टोरेंट और सिनेमाघर खुल गए हैं. इस नए माहौल में आम लोगों के साथ-साथ दुकानदार भी खुश हैं. दूसरी ओर हालात सामान्य होते ही लोग छुट्टियों पर बाहर घूमने के लिए निकल गए हैं. ब्रिटेन के सबसे व्यस्त हीथ्रो एयरपोर्ट (Heathrow Airport) और गैटविक एयरपोर्ट (Gatwick Airport) पर आज भारी भीड़ देखने को मिली. लोगों को 8 से 10 घंटे तक लाइनों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. सोमवार को हीथ्रो एयरपोर्ट और गैटविक एयरपोर्ट से 340 विमानों ने उड़ान भरी, जिनमें से 9 रोम, 21 पेरिस और 26 न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए. यानी ब्रिटेन में अनलॉक के बाद लोग दूसरे देशों के यात्रा पर जा रहे हैं. — Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









