
DNA ANALYSIS: बंगाल का 'रक्त चरित्र': गुलाल नहीं, TMC ने खून से मनाया Mamata Banerjee की जीत का जश्न
Zee News
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों में जीत मिलने के बाद TMC ने गुलाल की बजाय खून से जश्न मनाया. इस दौरान कई BJP कार्यकर्ताओं के घर जला दिए गए, जबकि कुछ इलाकों में BJP दफ्तरों पर तोड़फोड़ के बाद उन्हें आगे के हवाले कर दिया गया.
नई दिल्ली: आज हम आपको बंगाल के रक्त चरित्र के बारे में बताना चाहते हैं. वैसे तो पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हुए विधान सभा चुनाव के नतीजे (Assembly Election Result) कल ही आ गए थे, लेकिन आज वहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वोट डालने के नतीजे भी आ गए हैं. नतीजे कुछ इस प्रकार है कि दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas) में जिन लोगों ने बीजेपी को वोट दिया था, और जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए चुनाव में काम किया था, उनके घरों को तोड़ दिया गया है. ऐसा करने वाले लोग तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ही कार्यकर्ता हैं. आरामबाग (Arambag) में भी राजनीतिक हिंसा के नतीजे देखने को मिले, वहां बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई और बाद में उसे आग लगा दी गई. कुछ इसी तरह के नतीजे नंदीग्राम (Nandigram) से भी सामने आए, जहां ममता बनर्जी की हार के बाद शुवेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ और कई इलाकों में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए. यहां तक कि उनके घर भी तोड़ दिए गए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









