
DNA ANALYSIS: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की बदहाल तस्वीर, लोगों ने किया ऐसा हाल
Zee News
दिल्ली के पास एक वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे तीन साल पहले बन कर तैयार हुआ था, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी बुरी हालत कर दी है
नई दिल्ली: आज हम आपको भारत के लोगों के शॉर्ट कट वाले DNA के बारे में बताते हैं क्योंकि, हमारे देश में लोग परिश्रम वाले लम्बे रास्ते पर नहीं चलना चाहते, बल्कि वो धोखे वाले शॉर्ट कट पर चलना चाहते हैं. भारत की स्थिति ये है कि आप लोगों को वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे बना कर दे दीजिए, एक्सप्रेस ट्रेन दे दीजिए या कोई भी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दे दीजिए, वो अगले दिन से उनका दुरुपयोग करना शुरू कर देते हैं. दिल्ली के पास एक ऐसा ही वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेस वे तीन साल पहले बन कर तैयार हुआ था, लेकिन इस एक्सप्रेस वे के आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी बुरी हालत कर दी है क्योंकि, ये सारे लोग अपने जीवन में शॉर्टकट के सिद्धांत पर चलते हैं. तीन साल पहले 11 हजार करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ ये एक्सप्रेस वे इस समय बहुत बुरी हालत में है. लाइटें चुरा ली गई हैं, डिवाइडर तोड़ दिए गए हैं और सड़क पर भी अतिक्रमण हो गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








