
Diwali 2025 Shubh Muhurt: दिवाली तक खरीदारी के 10 शुभ मुहूर्त, धनतेरस सहित ये दिन होंगे खास
AajTak
Diwali 2025 Shubh Muhurt: इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर और दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. धनतेरस पर खरीदारी करना बहुत शुभ होता है. लेकिन ज्योतिषविदों का कहना है कि इस बार दिवाली से पहले खरीदारी के 10 शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं.
Diwali 2025: इस साल धनतेरस का शुभ पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. कहते हैं कि इस दिन सोना-चांदी या नई वस्तुओं की खरीदारी से धनधान्य में 13 गुना वृद्धि होती है. साथ ही, भगवान कुबेर और धनवंतरी का आशीर्वाद भी बना रहती है. हालांकि इस साल इस साल दिवाली तक धनतेरस के अलावा खरीदारी के कुल 10 शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि इन शुभ मुहूर्तों में खरीदारी का महत्व भी धनतेरस जितना ही रहने वाला है.
20 अक्टूबर तक बनेंगे कई शुभ योग (Diwali 2025 Shubh Muhurt) हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली के त्योहार तक सर्वार्थ सिद्धी योग, त्रिपुष्कर योग, रवि योग, अमृत सिद्धी योग और अभिजीत मुहूर्त रहने वाले हैं. ये शुभ योग ही इन तिथियों को खास बना रहे हैं. ऐसे में यदि आप किसी कारणवश धनतेरस पर खरीदारी नहीं कर सकते, तो इन शुभ योगों से संपन्न तिथियों पर खरीदारी कर सकते हैं.
नक्षत्रों का राजा पुष्य नक्षत्र 14 अक्टूबर को (Diwali 2025 Pushya Nakshatra) ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र होते हैं, जिनमें से पुष्य नक्षत्र को राजा माना गया है. इसे धन, वैभव और यश का प्रतीक माना गया है. कहते हैं कि इस नक्षत्र में घर, वाहन, प्रॉपर्टी की खरीदारी या कोई बड़ा निवेश करना बहुत उत्तम होता है. यदि आप दिवाली से पहले सोना, चांदी, वाहन या कोई इलेक्ट्रोनिक आइटम खरीदने की योजना बना रहे हैं तो 14 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र की शुभ वेला पर खरीद सकते हैं. ऐसी भी मान्यताएं हैं कि पुष्य नक्षत्र में ही मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. इसलिए दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी की प्रतिमा भी आप इस दिन खरीद सकते हैं.
दिवाली से पहले इन तारीखों पर कर सकते हैं खरीदारी (Dhanteras Diwali 2025 Shubh Muhurt) मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025- द्विपुष्कर योग बुधवार, 8 अक्टूबर 2025- रवि योग शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025- सर्वार्थसिद्धि योग शनिवार, 11 अक्टूबर 2025- सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृतसिद्धियोग रविवार, 12 अक्टूबर 2025- रवि योग मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025- पुष्य नक्षत्र शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025- सिद्धि राजयोग शनिवार, 18 अक्टूबर 2025- धन त्रयोदशी (धनतेरस) रविवार, 19 अक्टूबर 2025- अमृत सिद्धि योग सोमवार, 20 अक्टूबर 2025- सर्वाथ सिद्धि योग
दीपावली पर बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग (Diwali 2025 Sarvarth Siddhi Yog) इस दीपावली का त्योहार सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा. ऐसे में जो लोग दिवाली के दिन खरीदारी करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय उत्तम रहने वाला है. सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है. कहते हैं कि इस शुभ घड़ी में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना प्रबल होती है. इसलिए यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं या कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो दिवाली का दिन बहुत शुभ है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











