
Diwali 2023: इस दिवाली से अगली दिवाली तक इन 4 राशि वालों की होगी खूब कमाई, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
AajTak
Diwali 2023: ज्योतिषविदों का कहन है कि इस दिवाली से अगली दिवाली तक मेष, मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों की खूब कमाई होगी. आइए जानते हैं कि दिवाली तक आपकी राशि का हाल कैसा रहेगा.
Diwali 2023: आज देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. कहते हैं कि दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को धनधान्य व सुख-संपन्नता का वरदान देती हैं. ज्योतिषविदों का कहन है कि अगली दिवाली तक मेष, मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों की खूब कमाई होगी. आइए जानते हैं कि दिवाली तक आपकी राशि का हाल कैसा रहेगा.
मेष राशि- तमाम समस्याएं हल होने वाला वर्ष होगा. धन के और संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे. इस वर्ष में संपत्ति और वाहन क्रय करने के योग हैं. इस वर्ष धन के खर्चों पर विशेष ध्यान बनाए रखें. नियमित रूप से पूजा, उपासना और प्रार्थना करते रहें.
वृष राशि- कुल मिलाकर वर्ष मध्यम कहा जाएगा पर धन की आवश्यकताएं पूरी होती रहेंगी. जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचाव करें. शेयर बाजार, लॉटरी और सट्टे आदि से दूर रहें. पूरे वर्ष शिव जी की उपासना से लाभ होगा.
मिथुन राशि- धन की स्थिति कुल मिलाकर उत्तम रहेगी. संपत्ति सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. कर्ज की समस्या और धन के दबाव से छुटकारा मिलेगा. इस वर्ष धन के सही निवेश से आपको लाभ होगा. पूरे वर्ष शनिवार को निर्धनों को दान करते रहें.
कर्क राशि- धन और करियर की स्थिति में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा. धन तो आएगा, लेकिन आकस्मिक खर्चे परेशान करेंगे. स्वास्थ्य और संपत्ति के मामले में आपका धन खर्च होगा. इस वर्ष स्वयं के प्रयास से ही स्थितियों में सुधार हो सकता है. पूरे वर्ष शनि मंत्र का जप करें, नियमित दान करते रहें.
सिंह राशि- कुल मिलाकर वर्ष संतोषजनक रहेगा. आर्थिक पक्ष और कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी. कर्ज की स्थिति और धन फंसने की समस्या दूर होगी. स्थान परिवर्तन और नयी संपत्ति के लिए धन खर्च होगा. पूरे वर्ष सूर्य देव की उपासना लाभकारी होगी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











