
Diabetes: मुंह में आ रहा ऐसा स्वाद तो हो जाएं अलर्ट, डायबिटीज के खतरे का है संकेत
AajTak
पूरे विश्व में डायबिटीज एक बड़ी समस्या बन चुकी है. अब न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. आमतौर पर लंबे समय तक इसके सामान्य लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन मुंह में एक अजीब तरह का स्वाद विकसित होना भी डायबिटीज के प्रारंभिक लक्षणों में से एक हैं.
पूरे विश्व में डायबिटीज एक बड़ी समस्या बन चुकी है. अब न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. आमतौर पर लंबे समय तक इसके सामान्य लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन मुंह में एक अजीब तरह का स्वाद विकसित होना भी डायबिटीज के प्रारंभिक लक्षणों में से एक हैं. डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. इससे कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जो इस बीमारी से अंजान होकर अपना जीवन जीते हैं. यदि आपको डायबिटीज के लक्षण महसूस होते हैं तो बिना देर किए आप डॉक्टर की सलाह लें. सभी डायग्नोज किए गए डायबिटीज के मामलों में से लगभग 90 प्रतिशत मामले टाइप 2 डायबिटीज के कारण होते हैं. टाइप 2 डायबिटीज में शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है या शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन पर प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं. इंसुलिन ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रण करके इसे ऊर्जा में बदलने का काम करती है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











