
Dhurandhar 2 Trailer Decoded: रणवीर के हिंसक अवतार से यलीना के बंदूक उठाने तक, 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में दिखी ये पीक डिटेलिंग
AajTak
फिल्म 'धुरंधर 2' के लगभग साढ़े तीन मिनट लंबे ट्रेलर में एक बार फिर पाकिस्तान के लियारी इलाके की झलक मिलती है. यहां रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजहरी साम्राज्य की कमान संभालने को तैयार है. आइए डायरेक्टर आदित्य धर की ट्रेलर में दिखाई गई 'पीक डिटेलिंग' पर बात करते हैं.
आखिरकार D-Day आ गया है. 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और जमकर धूम मचा रहा है. हफ्तों से 'धुरंधर 2' को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाम लगाते हुए इस ट्रेलर ने फैंस के बीच उत्साह भर दिया है. ट्रेलर में जोरदार तरीके से ऐलान किया गया, 'लेडीज एंड जेंटलमैन आप अभी भी इसके लिए तैयार नहीं हैं.'
लगभग साढ़े तीन मिनट लंबा 'धुरंधर 2' ट्रेलर हमें एक बार फिर पाकिस्तान के लियारी इलाके में ले जाता है. यहां रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजहरी साम्राज्य की कमान संभालने को तैयार है. हमजा के साथ-साथ हमें रॉ एजेंट जसकीरत सिंह रांगी की बैकस्टोरी दिखाई जाती है. रणवीर की यह झलक ओरिजिनल फिल्म के इंटेंस और हिंसक सीक्वल की गवाही दे रही है. आइए डायरेक्टर आदित्य धर की ट्रेलर में दिखाई गई 'पीक डिटेलिंग' पर बात करते हैं.
ओरिजिनल फिल्म के ओपनिंग सीन का कॉल बैक
'धुरंधर 2' के ट्रेलर की शुरुआत ओरिजिनल मूवी के ओपनिंग सीन की याद दिलाने वाले एक सीन से होती है, जहां IC 814 का एक हाइजैकर, आर माधवन के किरदार अजय सान्याल को धमकाते हुए कहता है, 'हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है.' हाइजैकर आगे चेतावनी देता है, 'पड़ोस में ही रहते हैं हम, गोड़े भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो.' जैसे ही वह बोलता है, कैमरा माधवन पर कट करता है, जिसके बाद स्क्रीन लाल रंग से भर जाता है. यह उनके खून खौलने का प्रतीक है और आने वाली धीमी सुलगती बदले की आग की झलक देता है. यह लाल इमेजरी फिल्म 'धुरंधर' के चर्चित 26/11 सीक्वेंस की याद भी ताजा करती है.
जसकीरत सिंह का इंट्रोडक्शन
'धुरंधर' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में जसकीरत सिंह रांगी के किरदार की बैकस्टोरी की झलक मिली थी. इसमें दिखाया गया था कि कैसे अजय सान्याल ने उसे धुरंधर मिशन के लिए भर्ती किया. 'धुरंधर 2' उस सीक्वेंस के पीछे की पूरी पिछली कहानी को एक्सप्लोर करेगी. ट्रेलर में एक इमोशनल पल भी आता है जब उसे रोते हुए भी देखा जाता है, उनकी आंखों में डर है. माना जा रहा है कि रणवीर के किरदार का ये हाल किसी अपने को खोने के बाद हुआ है. यह बैकस्टोरी पाकिस्तान और क्रॉस-बॉर्डर आतंकवाद से जुड़ी हो सकती है, जो उसके 'महाकाव्यनुमा बदले' और 'बीस्ट मोड' को अनलॉक करने का स्टेज तैयार करता है.













