
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर हुआ एक्शन, यूट्यूब से हटाया 'सरके चुनर तेरी' का हिंदी वर्जन
AajTak
नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी' के खिलाफ एक्शन लिया गया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गाने के खिलाफ नोटिस जारी किया. गाने के हिंदी वर्जन को हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. लेकिन दूसरी भाषा में इस गाने के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.
'सरके चुनर तेरी...' इंटरनेट पर इन दिनों नोरा फतेही के इस आइटम सॉन्ग ने बवाल मचा रखा है. संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म केडी- द डेविल के गाने ने फिल्म से लेकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचाया हुआ है. तमाम विरोध और आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने इसके हिंदी वर्जन को ऑफिशियली यूट्यूब से हटा दिया है.
लेकिन हैरानी इस बात की है कि ये गाना दूसरी भाषाओं में अभी भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है. इसका तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन बिना किसी बदलाव के यूट्यूब पर देखा जा रहा है. गाने के खिलाफ लिया गया ये आधा-अधूरा एक्शन लोगों की समझ से परे है. दूसरी तरफ, गाने के अश्लील और फूहड़ कंटेंट को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस संदर्भ में नोटिस भेजा है.
नोरा के गाने के खिलाफ हुआ एक्शन
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने सॉन्ग 'सरके चुनर' के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायच दर्ज कराई थी. उन्होंने गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी. शिकायत में आरोप था कि ये गाना सेक्सुअलिटी को प्रमोट करता है. इसके फूहड़ लिरिक्स समाज की गलत छवि पेश करते हैं. गाने को तुरंत सभी प्लेटफॉर्म से हटाने की अपील की गई थी.
कहा गया कि नोरा के फूहड़ गाने का यूथ पर निगेटिव इंफ्लुएंस पड़ेगा. इस गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम, कंपोजर अर्जुन जान्या और सिंगर मंगली पर भी एक्शन लेने की मांग की गई. जिंदल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास भी शिकायत दर्ज कराई.
मेकर्स ने यूट्यूब से इस गाने के हिंदी वर्जन को हटा लिया है. 16 मार्च 2026 तक ये गाना यूट्यूब पर नजर आ रहा था. लेकिन अब ऑफिशियल गाने को सर्च करने पर 'कंटेंट उपलब्ध नहीं है' लिखा हुआ आता है. इस पूरे विवाद पर अभी तक फिल्म के मेकर्स, संजय दत्त और नोरा फतेही ने रिएक्ट नहीं किया है. नोरा ने इंस्टा अकाउंट से भी इस गाने के वीडियो को हटा लिया है.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












