
'आदमी किस नजर से देखते हैं जानता हूं' बोला एक्टर, बीवी को पहनाया हिजाब
AajTak
अदनान शेख ने गर्लफ्रेंड रिद्धि से 2 साल पहले शादी रचाई है. मगर शादी के वक्त उनकी पत्नी ने धर्म बदलकर अपना नाम आयशा रख लिया था. अब अदनान ने बताया है कि उनकी पत्नी हिजाब और बुर्का क्यों पहनती हैं.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर अदनान शेख ने 2024 में गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई थी. इस शादी से उनका एक बेटा भी है. अदनान की पत्नी पहले हिंदू थीं, मगर निकाह से पहले उन्होंने धर्म बदलकर इस्लाम कुबूल कर लिया था. ऐसे में अदनान की शादी पर खूब बवाल हुआ था. लोगों ने उनपर पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने के आरोरप लगाए थे.
क्या बोले अदनान?
हिंदू से मुस्लिम हुईं अदनान की पत्नी अब बुर्का-हिजाब पहनती हैं. वो पर्दा करने लगी हैं. शादी में भी उन्होंने अपना चेहरा नहीं दिखाया था. अब अदनान से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने पत्नी को हिजाब पहनाने पर मजबूर किया है? इसपर अदनान ने सफाई दी. अदनान बोले- लोगों को बोलने दो. मेरी जिंदगी है. मैं उसे अपने हिसाब से जिऊंगा. जिन लोगों को दिक्कत है, वो अपनी मां-बहनों को दिखा सकते हैं. मैं तो अपनी पत्नी को नहीं दिखाऊंगा.
अदनान ने कहा कि जो महिलाएं पर्दा नहीं करतीं, उन्हें जन्नत की हवा भी नसीब नहीं होगी. मैं एक लड़का हूं और मुझे पता है कि आदमी औरतों को किस नजर से देखते हैं.
अदनान ने आगे कहा- हमारे धर्म में ये भी कहा गया है कि अगर औरतों को मालूम हो जाए कि आदमी उन्हें किस नजर से देखते हैं, तो वो बिना खुद को ढके घर से बाहर भी नहीं निकलेंगी. मैं दीन और दुनिया दोनों को बैलेंस करके चलता हूं.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












