
Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला
AajTak
'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने आते ही जो धमाका किया, उसका असर अभी तक नहीं थम रहा है. बॉलीवुड के सभी सेलेब्स रणवीर सिंह की फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आलिया भट्ट से लेकर ऋतिक रोशन, सभी के रिएक्शंस देखने मिले हैं.
आदित्य धर अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट लेकर आने के लिए तैयार हैं. शनिवार 7 मार्च को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने आते ही मानो हर तरफ तबाही मचा दी. हर किसी की जुबान पर अब धुरंधर के नए ट्रेलर की गूंज सुनाई दे रही है. रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर इतना धांसू है कि बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं.
'धुरंधर 2' के लिए क्या बोला बॉलीवुड?
'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने सभी को हैरान किया है. जिस तरह आदित्य धर ने अपनी फिल्म की झलक, बिना स्टोरी रिवील किए लोगों को दिखाई, वैसा पिछले कुछ समय में बेहद कम देखने मिला. यही वजह है कि अब हर कोई इसकी सराहना करने से थक नहीं रहा है. आलिया भट्ट, करण जौहर, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को शानदार बता रहे हैं.
ऋतिक रोशन ने रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट किया, जिसकी काफी चर्चा भी हो रही है. एक्टर ने 'धुरंधर' पार्ट 1 को देखने के बाद, फिल्म में दिखाई पॉलिटिक्स पर सवाल उठाए थे. लेकिन अब 'धुरंधर 2' का ट्रेलर देखने के बाद, ऋतिक ने लिखा, 'बहुत बहुत शानदार. मार डाला.'
वहीं आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करके उसपर 'बीस्ट मोड ऑन...ये ट्रेलर कंट्रोल से बाहर जाता है' लिखा. करण जौहर भी रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थके.
उन्होंने ट्रेलर के लिए 'बाप रे!!!!!! बाप कहना ही सबसे सही शब्द होगा!!!! जग्गरनॉट लोड हो रहा है' ऐसा लिखा. बॉलीवुड के कई दूसरे सेलेब्स ने भी 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को प्यार दिया.













