
Dholpur: अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्राली जब्त, पुलिस पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार
Zee News
राजेश पाठक ने बताया कि पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक बजरी माफिया को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके कब्जे से अवैध चंबल रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है.
Dholpur: धौलपुर जिले में बजरी माफिया बाज नहीं आ रहे हैं, वे कभी भी फायरिंग कर दहशत फैला देते हैं, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, अवैध रेता बजरी की समस्या धौलपुर जिले में नासूर बनती जा रही है. बजरी माफियाओं ने धौलपुर शहर के जेल फाटक के पास और मचकुंड रोड पर पुलिस टीम पर दो बार फायरिंग की. हालांकि, इस दौरान पुलिस टीम ने पीछा कर एक रेत माफिया को पकड़ने में सफलता हासिल की और अवैध चंबल रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया. वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से धौलपुर शहर के जेल रोड स्थित रेलवे फाटक के पास अवैध बजरी के परिवहन को रोकने के लिए अस्थाई चौकी बनाई गई है. यहां से सूचना मिली कि कुछ बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली पर सवार रेत माफिया पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए वहां से गुजरे हैं. इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पाठक और डीएसपी की टीम बजरी के ट्रैक्टरों का पीछा करने में लग गई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








