
Devshayani Ekadashi 2023: कब है देवशयनी एकादशी ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
AajTak
Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी का व्रत इस बार 29 जून को रखा जाएगा. देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. देवशयनी एकादशी को हरिशयनी एकादशी और पद्मनाभा एकादशी जैसे नामों से भी जाना जाता है. साथ ही इस दिन से चतुर्मास की शुरुआत भी हो जाएगी.
Devshayani Ekadashi 2023: आषाढ़ मास में मनाई जाने वाली एकादशी को आषाढ़ एकादशी के नाम से जाना जाता है. इसे देवशयनी एकादशी, हरिशयनी एकादशी और पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. पुराणों के अनुसार, यह समय भगवान विष्णु का शयनकाल होता है यानी कि इस दिन से श्रीहरि भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं, इसीलिए इसे हरिशयनी एकादशी कहते हैं. चार महीने की इस अवधि को चतुर्मास भी कहते हैं. इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 29 जून, गुरुवार को रखा जाएगा.
देवशयनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Devshayani Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी का व्रत इस बार 29 जून 2023, गुरुवार को रखा जाएगा. देवशयनी एकादशी तिथि की शुरुआत 29 जून को सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 30 जून को रात 02 बजकर 42 मिनट पर होगा. देवशयनी एकादशी के पारण का समय 30 जून को दिन 01 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 36 मिनट पर होगा.
देवशयनी एकादशी पूजन विधि (Devshayani Ekadashi Pujan Vidhi)
व्रत करन वाले साधकों को देवशयनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करना चाहिए. फिर घर के पूजा स्थल को साफ करने के बाद गंगाजल से शुद्ध कर लें. इसके बाद एक आसान बनाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें. फिर भगवान का षोडशोपचार पूजन करें. इसके बाद भगवान को पीले वस्त्र, पीले फूल, पीला चंदन चढ़ाएं. फिर भगवान के हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म सुशोभित करें. इसके बाद भगवान को पान-सुपारी अर्पित करें फिर धूप, दीप और फूल चढ़ाएं. अब सच्चे दिल से भगवान की आरती उतारें और निम्नलिखित मंत्र का जाप करें.
देवशयनी एकादशी महत्व (Devshayani Ekadashi Importance)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










