
Dengue: दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 100 के करीब पहुंचे, सिर्फ अगस्त में सामने आए 45 केस
ABP News
Dengue In Delhi: दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 100 के करीब पहुंच गए हैं. सिर्फ अगस्त महीने में 45 केस सामने आए हैं.
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू के कम से कम 97 मामले सामने आए हैं. नगर निगम की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. एक जनवरी से 28 अगस्त की अवधि के दौरान डेंगू के मामलों की संख्या भी 2018 के बाद से इस साल सबसे अधिक है. 2018 में इस अवधि में डेंगू के 107 मामले दर्ज किए गए थे. रिपोर्ट के अनुसार अगस्त महीने में 45 मामले सामने आए, जो दर्ज किए गए कुल मामलों का लगभग 46 प्रतिशत है. डेंगू के मच्छर साफ, ठहरे पानी में पनपते हैं, जबकि मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में भी पनपते हैं. मच्छर जनित रोगों के मामले आम तौर पर जुलाई और नवंबर के बीच दर्ज किए जाते हैं, हालांकि यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है. नगर निगमों की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 28 अगस्त तक डेंगू के 97 मामले दर्ज किए गए हैं.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












