
Delhi Winters: दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत! लोधी रोड पर सबसे कम दर्ज किया गया तापमान
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. आज, शनिवार को लोगों को खुद को ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा. आइए जानते हैं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कितना दर्ज किया गया तापमान.
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन पर दिन ठंड बढ़ती जा रही है. आज यानी 16 नवंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ. इसी के साथ, दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा भी देखने को मिला. दिल्ली में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. नई दिल्ली में आज सुबह साढ़ पांच बजे के करीब न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया.
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के पालम इलाके में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं. दिल्ली रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 8.6, लोधी रोड पर तापमान 5.2, सफदरजंग में तापमान 5.5 और आयनगर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया.
दिल्ली में रविवार को कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधकितम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, दिल्ली में रविवार को हल्के कोहरे का पूर्वानुमान है. 18 दिसंबर यानी सोमवार से दिल्ली में कोहासा भी देखने को मिलेगा. वहीं, आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है.
दिल्ली में क्या है वायु गुणवत्ता सूचकांक दिल्ली में हवा की क्वालिटी अब भी बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है. शनिवार को दिल्ली के आईटीआई जहांगीरपुरी में सुबह 11 बजे के करीब AQI 494 दर्ज किया जाएगा. वहीं, नरेला इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 427 दर्ज किया गया. पंजाबी बाग में 412, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 दर्ज किया गया.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
उत्तर भारत के मौसम का हाल अगर तापमान की बात करें तो भारत के उत्तरी हिस्सी में अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री दर्ज किया जाएगा.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







