
Delhi Weekend Lockdown: बिना मास्क कार में घूम रहा था कपल, पुलिस ने रोका तो महिला बोली- 'मैं तो इसको KISS करूंगी'
Zee News
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क लगाए कार में घूम रहे एक कपल को जब दिल्ली पुलिस ने रोका तो वो भड़क गए और पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगे. इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई.
नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) के तेजी से बढ़ते मामलों को काबू करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) का ऐलान किया गया है. इसी के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है. ऐसे में बिना मास्क लगाए कार में घूम रहे एक कपल को जब रोका गया तो वो उलटा पुलिस को ही रौब दिखाने लगे और कहने लगे 'मैं तो किस करूंगी रोक सको तो रोक लो'. ये पूरी घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े 4 बजे दरियागंज इलाके के दिल्ली गेट पर हुई. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'चैकिंग के दौरान हमें एक कार नजर आई जिसमें एक लकड़ा और एक लड़की बिना मास्क लगाए कर्फ्यू के दौरान घूम रहे थे. इनके पास न तो कर्फ्यू पास था और न ही फेस पर मास्क. इसके बावजूद वे इंस्पेक्टर और SI के साथ बदतमीजी करने लगे. इस दौरान महिला ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द भी कहे, और बोला कि कोई कोरोना नहीं है. बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








